विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लागत बचत की तकनीकी पहल पर एनएमआरसी को विशेष सम्मान

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:00 AM (IST)

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) को भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में सिविल स्ट्रक्चर डिजाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर लागत सुधार की तकनीकी पहल के लिए विशेष पुरस्कार मिला।

NMRC को मिला विशेष सम्मान ( फोटो स्रोत : जागरण )

NMRC को मिला विशेष सम्मान ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. एनएमआरसी को भुवनेश्वर में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  2. सिविल स्ट्रक्चर डिजाइन और लागत सुधार की तकनीकी पहल।

  3. 'एक्वा लाइन' परियोजनाओं में 500 करोड़ रुपये की लागत वृद्धि रोकी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 19 वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सिविल स्ट्रक्चर डिजाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत को बेहतर बनाने के लिए की गई तकनीकी पहल के लिए यह सम्मान दिया गया।

कई गणमान्य हुए शामिल 

पुरस्कार डिजाइन प्रविधानों की समीक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर उनके प्रभाव का आकलन और सटीक, किफायती व कुशल इंजीनियरिंग प्रथाओं को बढ़ावा देने के एनएमआरसी के प्रयासों को मान्यता देता है।

पुरस्कार ग्रहण करने के लिए एनएमआरसी कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह और महाप्रबंधक (परियोजना) प्रदीप यादव ने किया है, उनके साथ डीजीएम (सिविल) उज्ज्वल कुमार और प्रबंधक (सिविल) सनी आर गुप्ता सम्मान प्राप्त करने में शामिल रहे।

बता दें कि एनएमआरसी शुरुआती संगठनों में शामिल था, जिसने स्ट्रक्चरल डिजाइन पर प्रभावों का आकलन करने के लिए जियोटेक्निकल जांच की। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (महुआ) से चर्चा के बाद निगम ने अध्ययन का दायरा मेट्रो स्ट्रक्चर से बढ़ाकर बिल्डिंग स्ट्रक्चर तक किया।

वित्तीय लागत का किया गया आकलन

इससे डिजाइन पर पड़ने वाले प्रभावों और संभावित वित्तीय लागत का व्यापक आकलन संभव हुआ। तकनीकी मूल्यांकन और तुलनात्मक विश्लेषण के निष्कर्ष संबंधित तकनीकी व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखे गए, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर इस विषय पर विचार हुआ।

एनएमआरसी की पहल से उसकी तीन ‘एक्वा लाइन’ विस्तार परियोजनाओं में संभावित लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत वृद्धि रोकने में मदद मिली।

निगम के अनुसार, जांचे गए तकनीकी मुद्दों की व्यापक उपयोगिता के चलते चालू वित्त वर्ष में मेट्रो रेल और अन्य राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में हजारों करोड़ रुपये की संभावित लागत बचाई जा सकती है।

एनएमआरसी प्रबंध निदेशक एमडी कृष्ण करुणेश ने कहा कि यह सम्मान इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, नवाचार, साक्ष्य-आधारित निर्णय और सार्वजनिक धन के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एनएमआरसी सुरक्षित, कुशल, टिकाऊ और आर्थिक रूप से व्यावहारिक शहरी परिवहन ढांचे के विकास में योगदान जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट: 10 करोड़ की लागत से बनी सड़क 15 दिन में उखड़ी, धूल फांक रहे राहगीर