मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
जासं, ग्रेटर नोएडा : बीते 26-27 मई को जामिया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय मार्शल
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 08:02 PM (IST)
जासं, ग्रेटर नोएडा : बीते 26-27 मई को जामिया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर बृहस्पतिवार को जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों में शहर के छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण व दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वरालिका ¨सह, विवेक नागर, सूरज फोजदार शामिल रहे। स्वागत करने वालों में मनीष कुमार, कोच अंकित कुमार भारत व अक्षय कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें