विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamuna Expressway Toll Charges: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब सफर करना होगा महंगा, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगी टोल की दरें

Published: Thu, 26 Sep 2024 04:37 PM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब लोगों को सफर करना महंगा हो जाएगा। दरअसल एक अक्टूबर से टोल की दरें बढ़ाने का ...और पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्टूबर से टोल की दरें 4 प्रतिशत तक बढ गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्टूबर से टोल की दरें 4 प्रतिशत तक बढ गई।

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण ने एक अक्टूबर से टोल की दरें 4% तक बढ़ाई
  2. यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें 2021-22 के बाद बढ़ाई जा रही
  3. 82वीं बोर्ड बैठक में टोल दर वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेसवे पर अब लोगों को सफर करना महंगा हो जाएगा। दरअसल, एक अक्टूबर से टोल की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसमें औसतन 4% तक इजाफा किया गया है। बता दें, यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें 2021-22 के बाद बढ़ाई जा रही है। 

प्राधिकरण का दावा है कि टोल वृद्धि के लिए जेपी इंफ्राटेक द्वारा 2022-23 में दिए गए प्रस्ताव की दरों को ही 2024-25 में लागू किया जा रहा है। इससे एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों पर अधिक भार नहीं होगा। प्राधिकरण बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई 82 वीं बोर्ड बैठक में टोल दर वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर नई टोल दरें एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल द्वारा सुरक्षा रियलिटी को लेकर दिए आदेश में यमुना एक्सप्रेस वे की टोल दरों के पुनर्निर्धारण की शर्त शामिल थी, इसलिए दरों को पुनर्निर्धारण किया गया है।

जानें क्या है नई दरें

एक्सप्रेस वे की लंबाई: 165 किमी

(दर वृद्धि प्रति किमी)

वाहन श्रेणी  2021-21 में दर नई दरें
दो पहिया 1.30 1.50
जीप, कार 2.70 2.95
हल्के व्यावसायिक वाहन 4.35 4.60
बस ट्रक 8.95 9.35
भारी निर्माण वाहन 12.90 13.25
ओवर साइज वाहन 17.60 18.35

हर दिन गुजरते 35 हजार वाहन

यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रतिदिन तकरीबन 35 हजार वाहन गुजरते हैं। सप्ताहांत में वाहनों की संख्या प्रतिदिन पचास हजार तक पहुंच जाती है। एक्सप्रेस वे का संचालन जेपी इंफ्राटेक कंपनी कर रही है। उसने प्राधिकरण को टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

अभी क्या हैं टोल की दरें

फिलहाल, यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन जैसे मोटरसाइकिल के लिए 3.25 रुपये प्रति किलोमीटर टोल दरें है। बसों, ट्रकों और भारी वाहनों के लिए 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर है। कार, जीप, वैन और अन्य हल्के वाहनों के लिए 2.65 रुपये प्रति किलोमीटर टोल है।

यह भी पढे़ं- Noida Authority: नोएडा में बिल्डरों पर होगा एक्शन? प्राधिकरण की आज होगी बैठक, किसानों को मिल सकती है खुशखबरी