विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Twin Towers Demolition: कौन हैं जिगर छेड़ा, जिनके बयान पढ़कर हजारों लोगों की टेंशन हो जाएगी दूर

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2022 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2022 07:01 AM (IST)

Noida Twin Towers Demolition नोएडा शहर के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर (एपेक्स और सियान) को रविवार दोपहर ढाई ...और पढ़ें

Noida Twin Towers Demolition: कौन हैं जिगर छेड़ा, जिनके बयान पढ़कर हजारों लोगों की टेंशन हो जाएगी दूर
Noida Twin Towers Demolition: कौन हैं जिगर छेड़ा, जिनके बयान पढ़कर हजारों लोगों की टेंशन हो जाएगी दूर

नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। Noida Twin Towers Demolition: नोएडा शहर में मौजूद सुपरटेक एमरॉल्ड परिसर में मौजूद ट्विन टावर (सियान और एपेक्स) रविवार (28 अगस्त) को 2.30 बजे एक जोरदार धमाके के साथ चंद सेकेंड में जमींदोज हो जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, धमाके के 9 से 12 सेकेंड के भीतर सियान और एपेक्स राख के ढेर में तब्दील हो जाएंगे।  एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता ट्विन टावर को ब्लास्ट करने के लिए फाइनल बटन दबाएंगे।

नोएडा प्राधिकरण की ओर से हिदायत भरे निर्देश

इस बीच सियान और एपेक्स को गिराने में सहयोगी कंंपनी एडिफिस के अधिकारी जी जान से जुटे हैं। कंपनी एडिफिस के इंजीनियर जिगर छेड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नोएडा  प्राधिकरण की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।

बरती जाएंगी सारी सावधानियां

इंजीनियर जिगर छेड़ा का कहना है कि 40 मंजिला टावर गिराए जा रहे हैं, जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों के मन डर एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। बावजूद इसके लोगों को ध्यान में रखते हुए हमने इसके लिए सारी सावधानियां बरती हैं।

सबसे अच्छी टीम करेगी सबसे अच्छा काम

कंंपनी एडिफिस के अहम इंजीनियर जिगर छेड़ा ने कहा है कि हम लोगों से यही कहना चाहेंगे कि दुनिया की सबसे अच्छी टीम काम कर रही है और सब चीज अच्छे से होगी।

नहीं होगा गैस पाइप लाइन को नुकसान

जिगर छेड़ा का कहना है कि गेल की पाइपलाइन जमीन से तीन मीटर अंदर है और वह 4 रिक्टर स्केल वाले भूकंप को सह सकती है। बावजूद इसके हमने सावधानी के लिए जमीन पर प्लेट्स लगा दी हैं। इसकी वजह से गेल की पाइपलाइन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

चेतन दबाएंगे बटन, होगा ब्लास्ट

वहीं, एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता ट्विन टावर (सियान और एपेक्स) को ब्लास्ट करने के लिए बटन दबाएंगे। यह बटन वह 50 से 70 मीटर की दूरी से दबाएंगे। उनके साथ ब्लास्टर जोशफ ब्रिक्समैन समेत अन्य छह लोग 100 मीटर के दायरे में मौजूद रहेंगे। 

चेतन दत्ता के मुताबिक, डायनमो से करंट उत्पन्न किया जाएगा और फिर बटन दबाते ही सभी शॉक ट्यूबों में डेटोनेटर को एक्टिवेट करेगा। इसके बाद 9 से 12 सेकेंड में सभी डेटोनेटर एक्टिवेट हो जाएंगे और पूरी इमारत गिर जाएगी। वहीं, 13-15 मिनट तक धूल का गुबार यहां पर रहेगा।

ये भी पढ़ें- Twin Tower Demolition: हर घर में ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की चर्चा, सुरक्षा में 8 एंबुलेंस और डाक्टरों की छुट्टी रहेंगी निरस्त

गौरतलब है कि चेतन दत्ता एडिफिस कंपनी के भारतीय ब्लास्टर हैं। चेतन के पास यह जिम्मेदारी है कि वह रविवार दोपहर में 2 बजकर 30 मिनट पर एक बटन दबाकर 9 सेकेंड में 40 मंजिला ट्विन टावर (एपेक्स और सियान) को गिराएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों का तकरीबन 35,000 क्यूबिक मलबा निकलेगा। और यह साफ होने में कम से कम 3 महीने लगेंगे।