यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के शौकीनों ने 200 से ज्यादा स्पीड से चलाईं कारें, देखें वीडियो
गणतंत्र दिवस के मौके पर सड़क खाली देख कर रफ्तार के शौकीनों ने नियम-कानून को ताख पर रखते हुए नोएडा में जमकर रेस लगाई। नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के रोमांच को महसूस करने के दौरान कार रेस का आयोजन किया गया।
ग्रेटर नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। गणतंत्र दिवस के मौके पर सड़क खाली देख कर रफ्तार के शौकीनों ने नियम-कानून को ताख पर रखते हुए नोएडा में जमकर रेस लगाई। नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के रोमांच को महसूस करने के दौरान कार रेस का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक कार रेस में शामिल हुईं। इस दौरान 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अधिक स्पीड में कारें सड़कों पर दौड़ रही थीं। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के रोमांच के शौकीनों ने लगाई कार रेस#carrace #noida #YamunaExpressWay@praveen_singh5 pic.twitter.com/PWqANJm5kK
— Prateek Kumar (@prateekpress) January 26, 2022
पुलिया टूटी होने की वजह से नहर में गिरी कार
इधर, बोड़ाकी गांव के समीप नहर की पुलिया टूटी होने की वजह से सोमवार सुबह एक कार नहर में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। आरोप है कि पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार सिंचाई विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ग्रामीण पत्र भेज चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बोड़ाकी गांव के रहने वाले राजवीर भाटी ने बताया कि उनके दो रिश्तेदार उनके बेटे की लगन सगाई के प्रोग्राम में आए थे। अर्टिगा कार नहर के पुल को पार करते दौरान नहर में गिर गई। आरोप है कि तीन महीने में दस से अधिक गाड़ियां पुलिया टूटी होने की वजह से नहर में गिर चुकी है।