विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election Result 2017: नोएडा सीट से गृहमंत्री के बेटे पंकज सिंह जीते

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 11 Mar 2017 08:48 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 12:42 PM (IST)

पंकज गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। उनकी टक्कर बीएसपी के रविकांत मिश्र और सपा के सुनील चौधरी से थी। ...और पढ़ें

UP Election Result 2017: नोएडा सीट से गृहमंत्री के बेटे पंकज सिंह जीते
UP Election Result 2017: नोएडा सीट से गृहमंत्री के बेटे पंकज सिंह जीते

नोएडा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतगणना अंतिम चरण में है। सूबे में पार्टी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली नोएडा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी पंकज सिंह जीत गए हैं। 

गौरतलब है कि पंकज गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। उनकी टक्कर बीएसपी के रविकांत मिश्र और सपा के सुनील चौधरी से थी। बता दें कि इस सीट पर पहले चरण यानी 11 फरवरी को मतदान हुआ था।  

यह भी पढ़ेंः आज आने वाले पांच राज्यों के परिणाम से तय होगी दिल्ली की सियासत

उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज हुए वोटों की गिनती सुरक्षा बलों के कड़े पहरे में हो रही है। मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलट पेपर की गिनती की जा रही है। इसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होनी है। प्रदेश में कुल 78 मतगणना केंद्र बनाये गए हैं।