विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: एनसीआर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, आगे कैसा रहेगा मौसम; IMD ने दिया अपडेट

Published: Sun, 03 Mar 2024 06:48 PM (IST)

शनिवार-रविवार को रात में वर्षा के बाद सुबह बादल छाए रहे। शाम को बादल घिर आए। कुछ ही देर में ...और पढ़ें

गाजियाबाद में तेज वर्षा के साथ गिरे ओले
गाजियाबाद में तेज वर्षा के साथ गिरे ओले

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद/नोएडा। एक दिन पहले गाजियाबाद में पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ हुई हल्की वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार-रविवार को रात में वर्षा के बाद सुबह बादल छाए रहे। शाम को बादल घिर आए। कुछ ही देर में तेज वर्षा शुरू हो गई और साथ में ओले भी पड़े।

बादल के चलते महसूस हुई सर्दी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बीते कई दिन से सुबह से ही तेज धूप रहने की वजह से तापमान में बढोतरी हो रही है। शनिवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा भी हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को रात वर्षा के बाद सुबह से बादल छाए रहे। जिससे हल्की सर्दी महसूस हुई।

दिन भर आसमान में बादल मंडराते रहे। इसके बाद शाम को तेज वर्षा शुरू हो गई और कुछ ही देर में ओले भी पड़े। हालांकि ओले काफी ज्यादा छोटे थे और कम ही दिखाई दिए। शहर के कुछ इलाकों में ओले ज्यादा दिखे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

वातावरण में आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 59 प्रतिशत तक रह सकती है।

वहीं, नोएडा में गत रात अचानक मौसम बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बरस उठे। देर रात से रविवार अलसुबह तक भी हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रहा। शाम तक तेज हवाएं चलती रही। वर्षा के कारण मौसम सुहावना हुआ है।

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी का कहना है कि अगले 24 घंटों तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा और बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है। उसके बाद इसकी तीव्रता कम हो जाएगी। चार मार्च से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, ब्लू सफायर मॉल में लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।