Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gautam Buddha Nagar Election Result 2022: गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर भाजपा का परचम, नोएडा से पंकज सिंह की रिकार्ड जीत

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 05:34 PM (IST)

    LIVE Gautam Buddha Nagar UP Chunav Result 2022 News in Hindi गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। नोएडा से पंकज सिंह दादरी से तेजपाल नागर और जेवर से धीरेंद्र सिंह ने बाजी मारी है।

    Hero Image
    Gautam Buddha Nagar Vidhan Sabha UP Election Result 2022

    नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने पार्टी का परचम लहराया है। यहां तीनों सीट पर भाजपा व सपा रालोद गठबंधन के बीच टक्कर थी। वहीं बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी काफी पीछे रहे। नोएडा सीट पर पंकज सिंह, दादरी सीट पर तेजपाल नागर और जेवर सीट पर धीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को 2,44,319, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी सुनील चौधरी को 62,806 मत मिले। दादरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर को 2,18,068 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार भाटी को 79,850 मत मिले। वहीं जेवर से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह को 1,17,205 मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को 60890 मत मिले।

    LIVE Updates:

    - 3.30 PM: गौतमबुद्ध नगर की नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं जेवर से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने करीब 57 हजार वोटों से जीत हासिल की है। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

    - 1.50 PM:  जेवर विधानसभा में 21वें राउंड के बाद

    भारतीय जनता पार्टी- 78759 

    सपा-रालोद गठबंधन- 42 575 

    बहुजन समाज पार्टी- 31 536 

    कांग्रेस- 2678

    - 1.35 PM: नोएडा विधानसभा- 

    भाजपा के पंकज सिंह- 1,02,504 

    सपा के सुनील चौधरी- 23939

    बसपा के कृपाराम शर्मा- 7261

    कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक- 6831

    - 1.30 PM:  जेवर विधानसभा में 18वें राउंड के बाद

    भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह- 65030

    रालोद के अवतार सिंह भड़ाना- 40039

    बसपा के नरेंद्र भाटी डाढा- 26558

    कांग्रेस के मनोज चौधरी- 2537

    1.25 PM: नोएडा विधानसभा सीट 

    भाजपा के पंकज सिंह- 96806

    सपा के सुनील चौधरी- 22355

    बसपा के कृपाराम शर्मा - 6336

    कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक- 6575

    1.20 PM: जेवर विधानसभा में 17वें राउंड के बाद

    भारतीय जनता पार्टी- 59719 

    सपा रालोद गठबंधन- 36 759 

    बहुजन समाज पार्टी- 26222 

    कांग्रेस- 2482

    1.10 PM: जेवर विधानसभा में 16वें राउंड के बाद

    भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह- 55712

    रालोद के अवतार सिंह भड़ाना- 35508

    बसपा के नरेंद्र भाटी डाढा- 25056

    कांग्रेस के मनोज चौधरी- 2429

    -12.50 PM: नोएडा विधानसभा का 12वें राउंड

    - पंकज सिंह (बीजेपी): 77091

    - कृपाराम शर्मा (बीएसपी): 5444

    - सुनील चौधरी(सपा): 17704

    - पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 5210

    -12.35 PM: जेवर विधानसभा में 15 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी को (51643), सपा-रालोद गठबंधन (35028), बहुजन समाज पार्टी को (22450) और कांग्रेस (2392) मत मिले हैं। 

     11.58 AM: दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा के तेजपाल सिंह नागर जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

    11.50 AM:  जेवर विधानसभा सीट पर अभी तक की मतगणना के बाद

    भाजपा धीरेंद्र सिंह- 40372

    आरएलडी अवतार सिंह भड़ाना- 28372

    बसपा नरेंद्र भाटी- 18121

    कांग्रेस मनोज चौधरी- 2150

    11.27 AM: जेवर विधानसभा में अब तक की मतगणना में भाजपा के धीरेंद्र सिंह को (31155), आरएलडी के अवतार सिंह भड़ाना (22714), बसपा के नरेंद्र भाटी (15707) और कांग्रेस के मनोज चौधरी (1992) मत मिले। 

    11.20 AM: जेवर विधानसभा में अभी तक की मतगणना में भाजपा के धीरेंद्र सिंह को (27577) और आरएलडी के अवतार सिंह भड़ाना को (20632), बसपा नरेंद्र भाटी (13249) और कांग्रेस के मनोज चौधरी (1735) मत मिले। 

    11.10 AM: नोएडा में सातवें राउंड के बाद बीजेपी को (45074), सपा को (11743) और कांग्रेस को (2877) मत मिले। 

    10.58 AM: अब तक की मतगणना में जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेंद्र सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। 

    10.50 AM: नोएडा विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को (38683), सपा को (10606) और कांग्रेस को (2304) मत मिले हैं। 

     - 9.38 AM: जेवर विधानसभा में दूसरे राउंड के बाद

    - भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह 8350

    - आरएलडी सपा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना 1737

    - बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी 2449

    - कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी 396

    9.20 AM: जेवर विधानसभा में पहले चरण की मतगणना में भाजपा आगे। भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह को 3802, आरएलडी सपा गठबंधन के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को 1011, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा को 1306 मत।

    9.05 AM: अब तक की मतगणना में नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा बढ़त बनाये हुए है। 

    नोएडा: विधानसभा चुनाव के दौरान सेक्टर 49 बरौला में सपा की ओर से चुनाव कार्यालय बनाया गया था। लेकिन आज चुनाव कार्यालय पर सन्नाटा पसरा है। यहां सपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद नहीं है।

    - शुरुआती रुझानों में जिले की एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है। 

    - जिले की तीनों सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है, बस कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 

    दादरी व नोएडा विधानसभा के लिए 20-20 व जेवर के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबिल पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना में लगे कर्मचारियों को पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इवीएम मशीन से पहले बेलट पेपर की गिनती की जाएगी।

    इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के एजेंट भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से फूलमंडी के आसपास किसी को भटकने नहीं दिया जाएगा।

    नोएडा विधानसभा:

    नोएडा विधानसभा सीट यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 61 है। इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह के सामने सपा-रालोद गठबंधन से सुनील चौधरी, कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक और बसपा से कृपाराम शर्मा हैं।

    वहीं वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 48.02% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। चुनाव में भाजपा के पंकज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील चौधरी को 1,04016 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 162417 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 58401 मत मिले थे।

    दादरी विधानसभा:

    दादरी विधानसभा का विधानसभा क्रमांक 62 है। यहां भाजपा के मौजूदा विधायक तेजपाल नगर का मुकाबला सपा के राजकुमार भाटी और बसपा के मनवीर भाटी से माना जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 59.08% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

    चुनाव में भाजपा के तेजपाल नागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सतवीर गुर्जर को 80140 मतों से हराया था। वहीं विजयी प्रत्याशी को 141135 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 60995 वोट मिले थे।

    जेवर विधानसभा सीट:

    जेवर विधानसभा सीट यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 63 है। यहां भाजपा के मौजूदा विधायक का मुकाबला रालोद के अवतार सिंह भड़ाना और बसपा के नरेंद्र भाटी से है। इन सीट पर सपा-रालोद गठबंधन और बसपा प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास अवश्य कर रहे हैं, लेकिन जेवर में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी योजनाओं के कारण यहां विकास लोगों के बीच बड़ा मुद्दा है।

    पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 65.01% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के वेदराम भाटी 22169 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 102931 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 80762 मत प्राप्त हुए।