विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धोखे से बुलाया कोर्ट और तीन तलाक बोलकर भागा पति, जानिए फिर क्‍या हुआ

By Prateek KumarEdited By:
Published: Wed, 06 Nov 2019 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 08:45 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। इस बार पति ने पत्‍नी को धोखे से तीन तलाक देकर भाग गया है।

धोखे से बुलाया कोर्ट और तीन तलाक बोलकर भागा पति, जानिए फिर क्‍या हुआ
धोखे से बुलाया कोर्ट और तीन तलाक बोलकर भागा पति, जानिए फिर क्‍या हुआ

ग्रेटर नोएडा [राजीव वशिष्ठ]। प्रधानमंत्री मोदी के लाख प्रयास के बावजूद तीन तलाक के मामले नहीं थम रहे है। इस बार ग्रेटर नोएडा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्‍नी को धोखे से तीन तलाक दे दिया है और वहां से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार पति ने पत्‍नी के भाई को मारने की धमकी देकर उससे तलाक के पेपर साइन करा लिए। यह मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी की नई आबादी का है। एक युवक ने पत्नी के भाई को जान से मारने की धमकी देकर उससे जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद उसे  तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने दादरी कोतवाली में पति समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 9 जनवरी, 2016 को उनका निकाह नई आबादी निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता के दो वर्ष का बेटा भी है।

पति की प्रताड़ना से महिला थी परेशान

पति की प्रताड़ना से परेशान महिला पिछले दो माह से अपने भाई व मां के साथ रह रही थी। आरोप है  मंगलवार को महिला अपनी मां के साथ घर से बाजार जा रही थी, तभी आरोपित ने उन्हें डराया धमकाया और पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए कुछ स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा कर तीन बार तलाक बोल दिया। इस बात से  पीड़िता परेशान हो गई।

पति सहित तीन लोग हैं आरोपित

पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। दादरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। दादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Air Pollution: एक्‍सपर्ट ने कहा- ऑड इवेन का लाभ दिल्‍ली सहित चार शहरों को मिलता है

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।