विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर; मौके पर ही मौत

Published: Sat, 19 Jul 2025 08:43 AM (IST)

नोएडा के सलारपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में ट्रक पर त्रिपाल ठीक करते ...और पढ़ें

ट्रक पर चढ़ा चालक हाईटेंशन लाइन के चपेट में आया, मौत। फाइल फोटो
ट्रक पर चढ़ा चालक हाईटेंशन लाइन के चपेट में आया, मौत। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सलारपुर में शुक्रवार रात ट्रक पर त्रिपाल ठीक करने के ऊपर चढ़ा चालक एकाएक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा जबकि बाकी शरीर ट्रक की छत पर ही रह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक राजस्थान तिजारा के ढाकपारी गांव का नासिर ट्रक चलाता था। वह ट्रक में सामान लेकर शुक्रवार को नोएडा सेक्टर 85 के सलारपुर गांव में आया था। सामान उतारने के बाद ट्रक की त्रिपाल ढीली दिखी तो वह छत पर चढ़ गया।

इसी बीच हाईटेंशन का तार उसकी गर्दन से छू गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगने से शरीर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते नासिर के शरीर का ऊपरी हिस्सा धड़ से अलग होकर नीचे आ गिरा और बाकी शरीर ट्रक की छत पर ही रह गया।

हादसा होने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम को भेजा।

एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक चालक को हाईटेंशन की जानकारी नहीं हो सकी। वह लाइन की चपेट में आ गया। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराये गए और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।