सूरजपुर वेटलैंड: इलेक्ट्रिक कार पर सवार हो करें विदेशी पक्षियों का दीदार, देख कर खुश हो जाएगा मन
सूरजपुर वेटलैंड 308 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। झील पानी से लबालब भरी रहती है। हजारों की संख्या में पेड़-पौधे भी हैं।
ग्रेटर नोएडा [मनीष तिवारी]। सूरजपुर वेटलैंड में आने वाले हजारों देशी-विदेशी प्रजाति के पक्षियों का इलेक्टिक वाहनों से सफर करते हुए दीदार करने का अवसर मिलेगा। पक्षियों को अच्छे से निहारने की सुविधा के लिए लोगों को दूरबीन भी मिलेगी। साथ ही आने वाले लोगों के खाने-पीने की सुविधा के लिए कैंटीन भी खोली जाएगी। वेटलैंड के विकास के लिए विन विभाग ने योजना तैयार कर ली है।
झील पानी से लबालब भरी
वेटलैंड 308 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। झील पानी से लबालब भरी रहती है। हजारों की संख्या में पेड़-पौधे भी हैं। आसपास शांत का माहौल है। इस कारण पक्षियों को यह माहौल काफी रास आता है। ठंड के मौसम में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में विदेशी पक्षी आते हैं।
पक्षियों के कलरव से गूंज रहा इलाका
पक्षियों के कलरव से जहां एक तरफ वेटलैंड रंगीन हो जाता है वहीं दूसरी तरफ कलरव से गूंज उठता है। झील के चारों तरफ लगभग चार किलोमीटर का कच्चा ट्रैक बनाया गया है। जिस पर घूमकर लोग पक्षियों को निहार सकें। अभी आम लोगों के लिए पक्षी विहार नहीं खुला नहीं है। विभाग ने आम लोगों के लिए पक्षी विहार खोलने व सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई है।
नहीं है पार्किंग की सुविधा
पक्षी विहार के अंदर पार्किंग की सुविधा नहीं है। अभी तक पक्षी विहार में प्रवेश देवला गांव के बगल से होता है। विभाग ने योजना बनाई है कि सूरजपुर पुलिस लाइन के बगल से भी वेटलैंड में प्रवेश शुरू कराया जाए। वहीं पर पार्किग की सुविधा भी बनाई जाएगी।
बनेगी दो नई हट
वेटलैंड में दो नई हट भी बनाई जाएगी। चार किलोमीटर की परिधि में अभी तक लोग पैदल ही घूम कर पक्षियों को देखते हैं। लेकिन अब जल्द ही पक्षी विहार में लोगों की सुविधा के लिए इलेक्टिक कार चलाई जाएगी। वाहन व दूरबीन की सुविधा के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। पक्षी विहार में प्रवेश के लिए लोगों से प्रवेश शुल्क भी वसूला जाएगा। शुल्क निर्धारण जल्द होगा।
अधिकारी ने कहा
वेटलैंड आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। आने वाले लोगों को इलेक्टिक वाहन, दूरबीन व कैंटीन की सुविधा मिलेगी। लोगों से प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। सुविधाओं के चार्ज का निर्धारण भी जल्द ही कर दिया जाएगा।
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी, ग्रेटर नो