विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: कपड़ा फैक्ट्री में स्टीम बॉयलर फटने से मची दहशत, 20 मजदूर घायल

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 26 Apr 2025 01:33 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित विंडसर कंपनी में दो स्टीम बॉयलर फटने से कंपनी की बिल्डिंग के शीशे टूट गए और ...और पढ़ें

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जागरण
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जागरण

HighLights

  1. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  2. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत सी-122, सेक्टर-63 स्थित विंडसर कंपनी में कपड़े प्रेस करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो स्टीम बॉयलर फटने से कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए, जिससे कंपनी के कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं।

कपड़े की फैक्ट्री में स्टीम बॉयलर फटा

चोटिल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया

इनमें से 7 पुरुष व 1 महिला कर्मचारी (सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष) को सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में भर्ती घायल कर्मी

बाकी 12 कर्मचारियों (पंकज उम्र 26 वर्ष, मनोज पासवान उम्र 35 वर्ष, सुनीता उम्र 40 वर्ष, आशा रानी उम्र 27 वर्ष, भूमि उम्र 19 वर्ष, कल्प सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रमोद उम्र 38 वर्ष, रजनीश उम्र 18 वर्ष, लोकेश उम्र 19 वर्ष, सतेंद्र उम्र 35 वर्ष, पुष्पेंद्र उम्र 27 वर्ष, अतुल उम्र 30 वर्ष) को निजी अस्पताल सेक्टर-63 में भर्ती कराया गया है।

सभी घायलों की हालत सामान्य है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कानून व्यवस्था कायम है। इस घटना में कोई जला/झुलसा नहीं है, न ही कोई आग लगी है। बॉयलर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

अचानक दो धमाके हुए

फैक्ट्री प्रशासक दीक्षित ने बताया कि फैक्ट्री में कपड़े बनाए जाते हैं। हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर करीब 250 मजदूर कटिंग, स्टीमिंग और फिनिशिंग का काम कर रहे थे। अचानक दो धमाके हुए और बिल्डिंग के शीशे और फॉल्स सीलिंग टूट गई। एक स्टीम बॉयलर का वजन 27 किलो था।

यह भी पढ़ें: Seema Haider: 'मुझे यहीं रहने दो, मैं अब भारत की बहू हूं', सीमा हैदर ने पीएम मोदी से लगाई गुहार