Move to Jagran APP

Noida: श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने खुद को बताया सांसद से खतरा, शेयर किया वीडियो

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने एक वीडियो साझा कर सांसद महेश शर्मा से खुद को खतरा बताया है। साझा किए गए वीडियो में अनु त्यागी ने कहा कि हमें विनय त्यागी से कोई खतरा नहीं है खतरा सांसद से है।

By JagranEdited By: GeetarjunPublished: Sat, 24 Sep 2022 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 11:12 PM (IST)
श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने खुद को बताया सांसद से खतरा, शेयर किया वीडियो

नोएडा, जागरण संवाददाता। फेस दो कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी से जुड़े विवाद को लेकर शनिवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने एक वीडियो साझा कर सांसद महेश शर्मा से खुद को खतरा बताया है। साझा किए गए वीडियो में अनु त्यागी ने कहा कि हमें विनय त्यागी से कोई खतरा नहीं है, खतरा सांसद से है।

loksabha election banner

पिछले सप्ताह यह बातें निकल कर आई थीं कि श्रीकांत त्यागी और विनय त्यागी के बीच विवाद चल रहा है। श्रीकांत के परिवार को विनय त्यागी से खतरा है। अनु त्यागी ने इसका खंडन किया है। इससे पूर्व अनु त्यागी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें सोसायटी के लोगों खासकर महिलाओं पर उन्होंने उन्हें और उनके बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? लगातार तीसरे दिन भी जाम के जाल में फंसे लोग; बारिश से मौसम हुआ सुहावना

क्या है अनु त्यागी के वायरल वीडियो में?

अनु त्यागी के वीडियो को कई लोगों ने साझा भी किया है। वीडियो में अनु ने कहा कि उनके पति और विनय त्यागी के बीच कोई विवाद नहीं है। अगर ऐसा कोई विवाद है भी तो श्रीकांत के जेल से बाहर आने के बाद उसे खत्म किया जाएगा।

श्रीकांत को मिली जमानत

महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपित श्रीकांत त्यागी को 22 सितंबर को कोर्ट ने बड़ी राहत दी। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन जगहों से निकलने पर जाम बन सकता है मुसीबत

नोएडा में महिला से बदसलूकी का ये था मामला

5 अगस्त को नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में एक महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला को गाली दे रहा था। आरोपित खुद को भाजपा नेता होने का दावा करता था, हालांकि भाजपा ने इससे इन्कार कर दिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। साथ ही विपक्षी पार्टियों ने भी यूपी सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया।

आरोपित घटना के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके साथ के चार लोगों को हिरासत में लिया था। आरोपित मौके से फरार चल रहा था। पुलिस ने त्यागी को 8 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.