Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shrikant Tyagi एक ट्रिक से दे रहा है नोएडा पुलिस को चकमा? जांच टीमें नहीं भेद पा रहीं उसका चक्रव्यूह

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2022 08:20 PM (IST)

    Shrikant Tyagi Latest Update शातिर दिमाग श्रीकांत त्यागी लगातार नोएडा पुलिस को चकमा दे रहा है। नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी को यूपी के अलावा उत्तराखंड दिल्ली और हरियाणा के साथ अन्य राज्यों में भी तलाश रही है लेकिन वह अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा है।

    Hero Image
    नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में एक महिला से बदसलूकी का आरोपित श्रीकांत त्यागी।

    नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। Shrikant Tyagi Latest News: दिल्ली से सटा नोएडा शहर और यहां की एक सोसायटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी नाम का शख्स पिछले तीन दिनों लगातार चर्चा में है। नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में रहने वाले श्रीकांत त्यागी ने अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने वाली सोसायटी की एक महिला से सरेआम बदसलूकी की, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, शनिवार को महिला से बदलसलूकी का मामला सामने आया था। खासतौर से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों ने दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में तहलका मचा दिया। इसके बाद से महिला से बदसलूकी के आरोपित श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।

    नोएडा पुलिस ने दर्ज की श्रीकांत त्यागी के खिलाफ FIR

    यहां पर बता दें कि श्रीकांत त्यागी का सोसायटी में ही रहने वाली महिला के साथ बदसलूकी की वीडियो वायरल हो के बाद नोएडा पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई। इसके बाद खुद नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ FIR दर्ज की।

    श्रीकांत त्यागी को अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं नोएडा पुलिस?

    श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (Gautam Budh Nagar Police Commissioner Alok Singh) ने बताया कि उसे पकड़ने के लिए 12 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जांच टीमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा पड़ोसी जिले गाजियाबाद, दिल्ली, ऋषिकेश, हरिद्वार, पंजाब और हरियाणा में श्रीकांत त्यागी को तलाश रही हैं।

    गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा है श्रीकांत त्यागी

    नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को अपनी नाक का सवाल बना लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख को देखते हुए नोएडा पुलिस हर संभव कोशिश में है कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी हो जाए। वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए श्रीकांत लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। उधर, उसे पकड़ने के लिए नोएडा पुलिस की टीमें लगातार रेड कर रही हैं।

    क्या मिल रही है उसे किसी करीबी की मदद

    बिकरू कांड (कानपुर) मामले में भी देखने में आया था कि विकास दुबे लगातार यूपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब होता रहा, क्योंकि उसके कई मुखबिर पुलिस में थे। यही वजह थी कि वह कानपुर से फरीदाबाद (हरियाणा) के एक घर पर आया फिर एक होटल में ठहरा फिर जब पुलिस के आने की भनक लगी तो फरार हो गया।

    माना जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी को उसके अपने मदद कर रहे हैं। यही वजह है कि वह अपने ठिकाने के साथ मोबाइल फोन की लोकेशन भी बदलने में कामयाब हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे श्रीकांत त्यागी ने एक चक्रव्यूह रच दिया है, जिसे भेदने में नोएडा पुलिस अब तक नाकामयाब रही। 

    दिल्ली-एनसीआर में ही कही छिपा है श्रीकांत

    यह भी कहा जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर की तैयारी में है। इसके लिए श्रीकांत त्यागी ने अपने वकील के जरिये सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में याचिका भी लगाई है, जिस पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। ऐसे में श्रीकांत त्यागी दिल्ली-एनसीआर में कहीं छिपा हुआ है और मौका मिलते ही कोर्ट में सरेंडर कर देगा। 

    जिस तरह से नोएडा पुलिस ने उसके आवास के पास अतिक्रमण हटाया और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा किया है, इससे उसे नोएडा पुलिस पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है।

    पीड़ित महिला को मिली सुरक्षा

    उधर, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मुताबि, जिस सोसायटी की जिस महिला के  साथ श्रीकांत त्यागी ने बदसलूकी की थी, उनके परिवार की सुरक्षा प्रदान की गई है। गौरतलब है कि खुद कमिश्नर ने रविवार रात को पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

    श्रीकांत त्यागी ने महिला से बातचीत के दौरान लांघी थी मर्यादा

    शनिवार को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि किस तरह श्रीकांत त्यागी सोसायटी में ही रहने वाली एक महिला के  साथ गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। यहां तक कि एक बार वह हाथापाई की कोशिश तक करता है।

    पेड़ लगाने और अतिक्रमण पर हुआ था पूरा विवाद

    श्रीकांत त्यागी की नोएडा में एक दबंग नेता की छवि है। उसका खुद का घर भी सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में है, जहां पर उसने कई जगह पर अतिक्रमण कर रखा है। लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी यहां अवैध कब्जा कर निर्माण की कोशिश कर रहा है, इसके लिए सोसायटी स्थित ग्रीन बेल्ट में 20 से ज्यादा पेड़ लगा दिए। 

    उधर, सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने जब इस पर विरोध जताया तो श्रीकांत त्यागी ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने महिला और उनके पति को अपशब्द कहे। मर्यादा की सीमा को तोड़ते हुए श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ हाथापाई की भी कोशिश की।

    श्रीकांत त्यागी के किए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

    महिला से बदसलूकी करने के आरोप में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा के सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के घर पर सोमवार सुबह अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।