Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2022: नवरात्र में व्रत रखने वाले भक्तों को महंगाई का झटका, फलों के साथ अन्य चीजों के दाम भी बढ़ें, देखिए ताजा रेट

Shardiya Navratri 2022 फलाहार की कीमतें पिछली बार की नवरात्र के अपेक्षा 10 से 20 प्रतिशत बढ़ गई है। सीमित आमदनी के बीच घर खर्च को पूरा करना लोगों के लिए चुनौती बना है। नवरात्र के दो दिन पहले तक फल के दाम किफायती हो गए थे।

By Vaibhav TiwariEdited By: Vinay Kumar TiwariPublished: Sun, 25 Sep 2022 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 04:55 PM (IST)
Shardiya Navratri 2022: नवरात्र में व्रत रखने वाले भक्तों को महंगाई का झटका, फलों के साथ अन्य चीजों के दाम भी बढ़ें, देखिए ताजा रेट
Shardiya Navratri 2022: महंगाई की वजह से बाजार में सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं।

नोएडा, जागरण संवाददाता। नवरात्र में व्रत रहने वाले भक्तों को महंगाई ने झटका दिया है। फलाहार की कीमतें पिछली बार की नवरात्र के अपेक्षा 10 से 20 प्रतिशत बढ़ गई है। सीमित आमदनी के बीच घर खर्च को पूरा करना लोगों के लिए चुनौती बना है। नवरात्र के दो दिन पहले तक फल के दाम किफायती हो गए थे।

loksabha election banner

हालांकि नवरात्र के करीब आते ही फलों के दाम दोबारा से बढ़ना शुरू हो गए है। इससे लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। सेक्टर-70 में किराना की दुकान चलाने वाले शंकर झा कहते हैं कि कुटू व सिंघाड़े का आटा, सामक चावल, मखाने, काजू, बादाम सहित सभी चीजों के दाम में इजाफा हुआ है। ग्राहक दाम को सुनते ही महंगाई का जिक्र करने लगते है।

सेक्टर-100 में रहने वाली प्राप्ति झा बताती है कि महंगाई की दौड़ से घर खर्च में दो हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। नवरात्र में फलाहार के सामान महंगे हो गए हैं। सेक्टर-40 की मधु प्रजापति बताती है कि नवरात्र के मौके पर फल सहित अन्य समान की मांग बढ़ी है। इसके कारण इनके दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार को इसपर नियंत्रण करना चाहिए।

जगह के अनुसार है शहर में फल के दाम

शहर में सेक्टर- 62 व मामूरा में फल कम दाम में मिल जाएंगे। सेक्टर- 61-71, भंगेल में मिलने वाले फल के दाम सेक्टर- 62 से अधिक है। अट्टा मार्केट, सेक्टर-14,15,21,25 में फल सबसे अधिक दाम में मिल रहे हैं।

सामग्रियों के दाम किलो में :

सामग्री - कीमत रुपये में

बादाम - 900- 1000

काजू - 600- 900

अनार - 120- 180

सेब - 80- 250

पपीता - 50-80

संतरा - 80- 120

मूंगफली - 180- 200

कुटू आटा - 250- 270

सिंघाडा आटा- 350-380

सामक चावल- 350- 380

मखाने - 700-800


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.