विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jyoti Sharma Suicide Case: कोर्ट में छात्रा के पिता के सामने खोला गया मोबाइल, आईपैड और लैपटाॅप

Published: Tue, 09 Sep 2025 01:40 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस छात्रा ज्योति की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया। मृतका के पिता की ...और पढ़ें

ज्योति प्रकरण : पिता की मौजूदगी में खुला लैपटाप और मोबाइल
ज्योति प्रकरण : पिता की मौजूदगी में खुला लैपटाप और मोबाइल

HighLights

  1. छात्रा ज्योति ने छात्रावास में की थी आत्महत्या |
  2. पिता ने प्रोफेसरों पर उकसाने का मामला दर्ज कराया |
  3. कोर्ट के आदेश पर खुले मोबाइल और लैपटॉप |

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस छात्रा ज्योति की आत्महत्या से जुड़े मामले में मृतका के स्वजन सोमवार को सूरजपुर स्थित कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर पिता रमेश जांगड़ा के सामने ही मृतका के आईपैड, लैपटॉप और मोबाइल को खोला गया। हादसे के बाद पुलिस की ओर से इसे कब्जे में लेकर सील कर दिया गया था।

बता दें कि 18 जुलाई की रात को बीडीएस छात्रा ज्योति शर्मा ने छात्रावास के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि वह यूनिवर्सिटी प्रशासन के व्यवहार से तंग आकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गई थी।

इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, डीन समेत छह नामजद और अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में दो प्रोफेसरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जिन्हें पिछले माह अदालत से जमानत मिल चुकी है। मृतका के पिता का कहना है कि मृतका के आईपैड, लैपटाप और मोबाइल के कब्जे में लिया गया था।

इसमें कई अहम साक्ष्य है। इसलिए इसे अदालत के आदेश पर ही इसे खोलने की मांग की थी।

अदालत के आदेश पर वह सोमवार को सुबह ग्रेटर नोएडा पहुंचे। मंगलवार को भी जांच में सहयोग के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- शारदा विश्वविद्यालय मामला: बीडीएस छात्रा की मौत पर अब पिता ने जताई ये आशंका, पुलिस में दर्ज कराए बयान