यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida में 31 जुलाई और 1 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
नोएडा में कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि ...और पढ़ें

HighLights
- नोएडा में 12वीं तक के स्कूल 31 जुलाई और 1 अगस्त को बंद रहेंगे
- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस संबंध में नोटिस जारी किया
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा में 12वीं तक के स्कूल 31 जुलाई और 1 अगस्त को बंद रहेंगे और सारी कक्षाएं वर्चुअल लगेंगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि वह कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं 31 और एक अगस्त को भौतिक रूप से संचालित नहीं करेंगे। दोनों दिन कक्षाएं वर्चुअल माध्यम से संचालित होंगी। दो अगस्त को जिलाधिकारी पहले ही सार्वजनिक अवकाश घोषित कर चुके हैं।
.jpg)
2 अगस्त को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
बता दें, गौतमबुद्ध नगर में 2 अगस्त को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सावन मास की शिवरात्रि जलाभिषेक के तीन अगस्त के अवकाश को निरस्त कर दिया है। इसकी जगह जिला प्रशासन दो अगस्त शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। दो अगस्त को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी कार्यालय में अवकाश रहेगा।
