विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में दो अगस्त को रहेगा अवकाश, सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Published: Sat, 27 Jul 2024 06:23 PM (GMT+05:30)

गौतमबुद्ध नगर में 2 अगस्त को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सावन मास ...और पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में 2 अगस्त को रहेगा स्थानीय अवकाश।
गौतमबुद्ध नगर में 2 अगस्त को रहेगा स्थानीय अवकाश।

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर में पहले 3 अगस्त को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई थी
  2. अब जिलाधिकारी ने इस अवकाश को बदलकर 2 अगस्त करने का ज्ञापन जारी किया

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में 2 अगस्त को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सावन मास की शिवरात्रि जलाभिषेक के तीन अगस्त के अवकाश को निरस्त करते हुए दो अगस्त शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। दो अगस्त को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी कार्यालय में अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में ज्ञापन जारी किया है। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक को लेकर निर्देश पुराना ही जारी रहेगा। कांवड़ यात्रा के गुजरने के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को रोककर कांवड़ियों को रास्ते दिखाने का काम करेंगे। लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001, वाट्सएप नंबर 7065100100 व ट्विटर हैंडल @ noidatraffic से संपर्क कर सकते हैं।

कांवड़ियों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

-दिल्ली-बदरपुर बार्डर ओखला बैराज से नोएडा होकर बाया गाजियाबाद होकर बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करेंगे।

-दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर होकर नोएडा से बाया गाजियाबाद होकर बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करेंगे।

-चिल्ला रेड लाइट होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करेंगे।

-एमपी-01 मार्ग पर बने एलिवेटेड से होकर गाजियाबाद, हापुड, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करेंगे।

-एनआईबी, माडल टाउन, छिजारसी, ताज हाइवे से होकर गाजियाबाद, हापुड, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के वाहनों को वापस कर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से चलेंगे।

-अलीगढ, बुलन्दशहर, सिकंद्राबाद से दादरी एनएच-91 होकर गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग करेंगे।

-सिकंद्राबाद, कासना से परी चौक होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहन सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ेंः Delhi News: कालिंदी कुंज से नोएडा आने वाली एक लेन आज से बंद, कांवड़ यात्रा के कारण ट्रैफिक डायवर्जन लागू