यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yamuna Expressway Latest Update: दिल्ली एनसीआर से यूपी-बिहार जाने वाले हो जाएं सतर्क, ग्रेटर नोएडा-मथुरा समेत कई जगह लगा जाम
Yamuna Expressway Latest Update अगर आप आज यानी शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर से उत्तर प्रदेश या बिहार जा रहे हैं ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के जेवर में प्रदर्शनकारियों ने विरोध दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान बड़ी संख्या में युवा यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक को दोनों तरफ से जाम कर दिया है। इससे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार थम गई है।
योजना के विरोध में युवा नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा व डंडा ले रखा है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस युवाओं को समझाने में जुटी हुई है।
अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल में पथराव, हाईवे जाम
उधर, अलीगढ़ में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने टप्पल में प्रदर्शन किया। हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया है। लोधा के खेरेश्वर चौराहे पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हो गए, जिन्हें डीएम व एसएसपी समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- चीनी नागरिकों के अड्डे पर मिलीं नोट गिनने की मशीनें, अवैध शराब का अड्डा एक के बाद एक उगल रहा राज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने एक रोडवेज बस को आग के हवाले कर दिया है।
उधर, हरियाणा के रेवाड़ी में अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती का विरोध देखने को मिला है। कोसली में शुक्रवार को एकत्रित हुए युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए रेवाड़ी रोड पर जाम लगा दिया। कुछ समय रोड जाम करने के बाद प्रदर्शनकारी बाजार की ओर बढ़ गए।
प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अग्निपथ योजना को बंद करने और सेना में नियमित भर्ती शुरू करने की मांग कर रहे है। रेवाड़ी शहर में भी प्रशासन ने सभी कोचिंग सेंटरों की छुट्टी कर दी है। पुलिस के जवान शहर में चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। वहीं पुलिस ने दो हाईवे के बाधित होने की आशंका को लेकर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
