विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: नोएडा में तेज हवा के साथ प्री मानसून बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई जगह पोल और पेड़ गिरे

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Mon, 23 May 2022 12:08 PM (IST)

UP Weather Update नोएडा में सोमवार सुबह बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। कई जगह पर ...और पढ़ें

नोएडा में तेज हवा के साथ प्री मानसून बारिश ने दी गर्मी से राहत
नोएडा में तेज हवा के साथ प्री मानसून बारिश ने दी गर्मी से राहत

नोएडा, जागरण संवाददाता। सोमवार सुबह शहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बारिश से पहले चली आंधी से जगह-जगह पेड़, बिजली के पोल, होर्डिंग, बैनर और कियोस्क गिर गिए। वाहनों के ऊपर पेड़ और पोल गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। कई जगह पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बारिश के कारण सुबह के समय व्यस्त समय में जगह-जगह जाम लगा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह साढ़े चार बजे से शहर में तेज आंधी चलना शुरू हो गई जिसने भारी तबाही मचाई। इस आंधी बारिश में जिले के कई स्थानों में पेड़ टूटने के जाने के कारण बिजली व्यवस्था बाधित हो गई थी। बिजली विभाग के द्वारा मानसून पूर्व मेंटनेंस नहीं करने के कारण कई सेक्टर अंधेरे में डूब गए। सुबह पांच बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण लोग परेशान होते रहे।

दफ्तर और फैक्ट्री जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। हालांकि झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया, बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हुआ और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। इस बारिश ने शहर के कई जगह में पानी जमा हो गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

पिछले कुछ दिनों यहां के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इस दौरान कभी तेज धूम और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तो कभी बादल छाने और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रही है।

दो दिन बारिश के बाद रविवार को मौसम शुष्क रहने से गर्मी थी। लेकिन सोमवार सुबह होते मौसम ने करवट ली।सुबह के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज हवाओं एवं गरज के साथ तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

इस बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद गर्मी से काफी राहत मिल गई है। बारिश के कारण वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।