विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर प्रेमिका को मार डाला; दो गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 21 Sep 2023 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2023 10:33 PM (IST)

नोएडा में पुलिस ने लिव-इन रिलेशन में रहने वाली महिला की हत्या करने वाले उसके प्रेमी व उसके ही भाई ...और पढ़ें

प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर की प्रेमिका को मार डाला
प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर की प्रेमिका को मार डाला

HighLights

  1. महिला की बहन ने शव की पहचान की
  2. दो साल से लिव-इन में रह रहा था आरोपी

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लिव-इन रिलेशन में रहने वाली महिला की हत्या करने वाले उसके प्रेमी व उसके ही भाई को धर दबोचा है। दोनों ने झूठी शान के लिए महिला की हत्या कर दी। दोनों ने एक सप्ताह पहले महिला की हत्या कर शव को नालेज पार्क क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया था।

जेल भेजे गए दोनों आरोपी

महिला की बहन ने शव की पहचान की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मलकपुर गांव में रहने वाली सीमा 11 सितंबर से अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुई। सीमा की बहन ने 17 सितंबर को उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई।

हत्या के बाद फेंक दिया था शव

पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाली बात प्रकाश में आई। संदिग्ध के आधार पर पुलिस ने सीमा के लिव-इन पार्टनर सुधांशु को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने पुलिस के सामने तोते की तरह पूरी कहानी बयां कर दी। उसने बताया कि सीमा की 11 सितंबर की रात हत्या कर शव को नालेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया था। सुधांशु दो साल से सीमा के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था।

दोनों को एक बच्चा भी हुआ था, लेकिन सुधांशु ने इस बात की जानकारी अपने स्वजन की नहीं दी थी। सुधांशु के स्वजन ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इस बात का पता चलने पर सीमा ने सुधांशु से लड़ाई की जिसके बाद सुधांशु और उसके भाई दीपांशु ने सीमा को मारने की साजिश रची और नालेज पार्क क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।

ये भी पढ़ें- एक तरफ संसद में नारी वंदन, दूसरी ओर नोएडा में कुचला गया छेड़छाड़ पीड़िता का सम्मान; ये है वर्दीवाले का पूरा सच

झूठी शान के लिए कर दी हत्या

सुधांशु व दीपांशु को डर था कि यदि उसके स्वजन व रिश्तेदारों को पता चलेगा कि सुधांशु एक महिला के साथ लिवइन में रहता है और उसकी लिवइन पार्टनर को बच्चा भी हो चुका है तो स्वजन की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। दोनों ने अपने परिवार के लोगों की झूठी शान को बचाने के लिए हत्या की साजिश रच डाली।

हत्या करने के बाद गए बार

आरोपित महिला की हत्या करने के बाद नोएडा स्थित बार में भी गए। वहां आधी रात तक शराब पी, अगले दिन महिला के घर के आस-पास रेकी कर स्थिति जानने की कोशिश की। दोनों को आभाष भी नहीं था कि पुलिस एक सप्ताह में ही उनके झूठ का पर्दाफाश कर देगी

ये भी पढ़ें- Noida: आंसुओं में बदली 9 साल की मासूम की खुशियां, कमरे में ले जाकर शख्स ने किया दुष्कर्म; बच्ची के चीखने पर...