यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Parking Discount: दिल्ली-एनसीआर के वाहन चालकों को योगी सरकार का तोहफा, नोएडा में 50% घटाई पार्किंग दर
Noida Parking Discount अब सड़क पर पार्किंग के लिए लोगों को कम समय के लिए अधिक पैसे नहीं चुकाने होंगे। ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण संवाददाता। शहरवासी अधिक से अधिक संख्या में वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने पार्किंग दरों व समय दोनों में संशोधन कर दिया है। ऐसे में करीब 50 प्रतिशत से कम तक पार्किंग दरों का कम कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक फायदा सेक्टर-18 बाजार में की बाजार को हुआ है, जहां पर पार्किंग दरें सस्ती हो गई हैं। यहां पर बड़ी संख्या में दफ्तर हैं, जहां पर लोग अपने वाहनों से आते हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कदम से इससे न केवल नोएडा, ग्रेटर नोएडा बल्कि दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत नोएडा अपने वाहनों से आने वालों को भी फायदा होगा। योगी सरकार के इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं।
नोएडा सेक्टर-18 बाजार के व्यापारियों व यहां खरीदारी व घूमने जाने वाले आम लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा। दरें घटाए जाने का औसत निकालें तो चार घंटे तक चार पहिया वाहन खड़ा करने पर जो अब तक 150 रुपये पार्किंग के देने पड़ते थे वह सिर्फ 50 रुपये देने होंगे।
इसके साथ ही पार्किंग में वाहन खड़ा करते ही दो घंटे का चार्ज लग जाता था। इससे कुछ मिनट के काम के लिए गए लोग खुद को ठगा महसूस करते थे, लेकिन नई व्यवस्था में प्राधिकरण ने 30 मिनट की पार्किंग का भी विकल्प दे दिया है।
प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि अभी तक चार पहिया वाहन के लिए पहले दो घंटे के लिए 50 रुपये देने होते हैं। चार घंटे के लिए 150 रुपये होते हैं। अब नई दरों में पहले 30 मिनट के लिए 20 रुपये व पहले चार घंटे के लिए 50 रुपये देने होंगे। वहीं दो पहिया वाहन के लिए पहले दो घंटे के लिए 25 रुपये व चार घंटे के लिए 75 रुपये देने होते थे। इसे घटाकर पहले 30 मिनट के लिए 10 रुपये व चार घंटे के लिए 25 रुपये देने होंगे।
इसी तरह सरफेस पार्किंग के लिए मंथली पास चार पहिया के लिए 5 हजार रुपये की जगह चार हजार रुपये व दो पहिया वाहनों के लिए 2500 रुपये की जगह दो हजार रुपये में बनेगा। पार्किंग शुल्क में 50 प्रतिशत तक की कमी की गई है, जिससे कि वाहन चालक ज्यादा से ज्यादा पार्किंग का प्रयोग करे। सेक्टर-18 स्थित पार्किंग को मोबाइल एप के जरिये भी बुक किया जा सकता है। ऐप को करीब डेढ़ माह पहले लांच कर दिया गया था।
सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी बहुमंजिला पार्किंग व सेक्टर-38 ए स्थित बाटेनिकल गार्डन बहुमंजिला पार्किंग में पिछले साल कोरोना के समय ही पार्किंग शुल्क 50 प्रतिशत कम कर दिया गया था।
