विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा से पंकज सिंह, जेवर सीट से धीरेंद्र सिंह और दादरी से तेजपाल नागर होंगे भाजपा उम्मीदवार

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 15 Jan 2022 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 02:16 PM (IST)

UP Vidhan Sabha Election 2022 भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्धनगर तीनों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। ...और पढ़ें

UP Chunav 2022: नोएडा से पंकज सिंह, जेवर सीट से धीरेंद्र सिंह और दादरी से तेजपाल नागर होंगे भाजपा उम्मीदवार
UP Chunav 2022: नोएडा से पंकज सिंह, जेवर सीट से धीरेंद्र सिंह और दादरी से तेजपाल नागर होंगे भाजपा उम्मीदवार

नोएडा/ग्रेटर नोएडा [धर्मेंद्र चंंदेल]।  भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही फिर से मैदान में उतारा है। नोएडा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया गया है। पंकज सिंह 2017 में पहली बार नोएडा से विधायक चुने गए थे। इस समय पंकज सिंह पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। वही, दादरी से मास्टर तेजपाल नागर को फिर से टिकट दिया गया है। तेजपाल नागर 2017 में बसपा से भाजपा में आए थे और पहली बार में ही विजई हुए थे। पार्टी ने उन पर पुनः विश्वास जताया है। जेवर विधानसभा सीट से भी मौजूदा विधायक धीरेंद्र सिंह को ही फिर से मैदान में उतारा गया है। वह 2017 में कांग्रेस से भाजपा में आए थे। कांग्रेस के टिकट पर भी उन्होंने 2012 में जेवर से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थ। दूसरी बार में भाजपा के टिकट पर वह विधायक चुने गए थे

नोएडा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 61 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 48.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव में भाजपा के पंकज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील चौधरी को 1,04016 मतों से हराया था। विजयी उम्मीदवार को 162417 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 58401 मत प्राप्त हुए थे।

वहीं, जेवर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 63 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहाँ पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 65.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के वेदराम भाटी 22169 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 102931 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 80762 मत प्राप्त हुए थे। इस बार जेवर सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना से ठाकुर धीरेंद्र सिंह को चुनौती मिलेगी।

वहीं, दादरी सीट से तेजपाल नागर को टिकट दिया गया है, जिनका मुकाबला सपा के प्रत्याशी राजकुमार भाटी और बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी है। दादरी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 62 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 59.08% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। चुनाव में भाजपा के तेजपाल नागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के सतवीर गुर्जर को 80140 मतों से हराया था। विजयी उम्मीदवार को 141135 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 60995 मत प्राप्त हुए थे।