Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NCR के इस इलाके से खदेड़े जाएंगे पाकिस्तानी नागरिक, एजेंसी और पुलिस की खोजबीन जारी

    By Munish Kumar Sharma Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 26 Apr 2025 10:43 AM (IST)

    पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस और एजेंसियां सतर्क हैं। जिले में पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश जारी है वीजा रद्द होने की जांच हो रही है। सीमा हैदर को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और एलआईयू विदेशी पंजीकरण कार्यालय के साथ मिलकर जांच कर रही हैं कि क्या कोई अवैध रूप से शरण ले रहा है। अभी तक कोई ऐसा नागरिक नहीं मिला है।

    Hero Image
    एजेंसियां ​​और पुलिस पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश में जुटी हैं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नोएडा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस से लेकर एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। जिले में भी पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश जारी है।

    हालांकि अभी तक की जांच में जिले में ऐसा कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं मिला है, जिसका वीजा रद किया गया हो। उधर, सीमा हैदर को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

    पाकिस्तानी नागिरकों को भेजा जा रहा वापस

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें वापस भेजा जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस और एलआईयू भी जांच कर रही है।

    विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की मदद से यहां आए पाकिस्तानी नागरिकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में कोई भी अवैध रूप से शरण तो नहीं ले रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक की जांच में ऐसा कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। इस संबंध में कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

    सार्क वीजा 24 अप्रैल तक रद्द

    पहलगाम में निहत्थे लोगों पर हुए आतंकी हमले में केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है। गृह विभाग ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश-1 प्रभाग ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा 24 अप्रैल, 2025 तक रद्द कर दिया है।

    केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा, दीर्घकालिक वीजा, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: इलाज के लिए भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ीं, इस तारीख तक ही वैध रहेगा मेडिकल वीजा