विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में पुस्तकालय के लिए जुटाए एक लाख का फंड, 800 छात्राओं को होगा फायदा

Published: Sun, 31 Aug 2025 11:42 PM (IST)

नोएडा की 12वीं कक्षा की छात्रा ने गोल्फ कोर्स में स्टॉल लगाकर 1 लाख से अधिक रुपये जुटाए। इस धनराशि ...और पढ़ें

एकत्रित धनराशि से शामली के मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय में विद्या नामक पुस्तकालय खोला जाएगा। जागरण
एकत्रित धनराशि से शामली के मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय में विद्या नामक पुस्तकालय खोला जाएगा। जागरण

HighLights

  1. छात्रा ने पुस्तकालय के लिए जुटाए एक लाख
  2. शामली के बालिका महाविद्यालय में खुलेगा पुस्तकालय
  3. 800 से अधिक छात्राओं को मिलेगा लाभ

जागरण संवाददाता, नोएडा। 12वीं की एक छात्रा ने गोल्फ कोर्स में स्टॉल लगाकर 105111 रुपये की धनराशि जुटाई। एकत्रित धनराशि से शामली के मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय में विद्या नामक पुस्तकालय खोला जाएगा। यह पुस्तकालय छात्राओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा।

जेनेसिस ग्लोबल स्कूल की नोरा बेनीवाल 12वीं की छात्रा हैं। उन्होंने शामली के बालिका महाविद्यालय में पुस्तकालय खोलने की योजना तैयार की। गोल्फ कोर्स में पुस्तकालय के लिए धन जुटाने हेतु जब स्टॉल लगाया गया तो लोग आगे आए।

नोरा ने बताया कि पुस्तकालय केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्राओं के लिए ज्ञान, बुद्धि और शिक्षा का केंद्र बनेगा। महाविद्यालय में 800 से अधिक छात्राएं हैं। स्थापना के बाद से ही यहां कोई पुस्तकालय नहीं था। इसकी हमेशा कमी महसूस होती थी। छात्राओं को महाविद्यालय में हर प्रकार की सुविधा मिले, इसके लिए यह पहल शुरू की गई।

नोरा का 'उड़ान' प्रोजेक्ट पहले से ही छात्राओं के लिए मेंटरशिप और करियर गाइडेंस का काम कर रहा है। विद्या पुस्तकालय भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नोरा ने कहा कि जब मैंने 'उड़ान' (मेंटरशिप और करियर इनक्यूबेटर) प्रोजेक्ट शुरू किया, तो मैंने देखा कि कॉलेज में 800 से ज़्यादा छात्राएँ हैं।

चूंकि शुरुआत से ही यहाँ कोई पुस्तकालय नहीं था, इसलिए मैंने यहां एक पुस्तकालय बनाने का फैसला किया। शिक्षा का सार केवल अलमारियों और किताबों तक सीमित नहीं है। यह वह जगह होगी जहाँ विचारों को ज्ञान से शक्ति मिलेगी, जहाँ आकांक्षाएँ फलेंगी और सपने साकार होंगे।