Move to Jagran APP

दिल्ली चिड़ियाघर की तर्ज पर नोएडा में बनेगा ओखला पक्षी विहार, होंगी ये सुविधाएं

यहां इंटप्रेटेशन सेंटर और थिएटर समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वन विभाग की सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाने की भी तैयारी है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 17 Apr 2017 12:33 PM (IST)Updated: Mon, 17 Apr 2017 12:35 PM (IST)
दिल्ली चिड़ियाघर की तर्ज पर नोएडा में बनेगा ओखला पक्षी विहार, होंगी ये सुविधाएं
दिल्ली चिड़ियाघर की तर्ज पर नोएडा में बनेगा ओखला पक्षी विहार, होंगी ये सुविधाएं

नोएडा [प्रभात उपाध्याय]। ओखला पक्षी विहार को दिल्ली के चिड़ियाघर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सैलानियों की सुविधा के लिए एक इंटरप्रेटेशन सेंटर और थिएटर की स्थापना होगी। इसके लिए वन विभाग ने पक्षी विहार के अंदर जगह चिन्हित कर ली है।

गौतमबुद्ध नगर के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) एच. वी. गिरीश ने भी स्‍वीकार किया कि पक्षी विहार को दिल्ली चिड़ियाघर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां इंटप्रेटेशन सेंटर और थिएटर समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

पक्षियों के बारे में दी जाएगी विस्तार से जानकारी
इंटरप्रेटेशन सेंटर में सैलानियों को पोस्टर और डिजिटल प्रजेंटेशन के माध्यम से भारतीय और प्रवासी पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। मसलन किस पक्षी का मूल निवास (हैबीटेट) कहां है, उसकी विशेषता क्या है, प्रजनन काल कब होता है आदि।

पक्षियों पर आधारित दिखाई जाएंगी फिल्में
इंटरप्रेटेशन सेंटर के नजदीक एक थिएटर भी बनाया जाएगा। इसमें सैलानियों को पक्षियों पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पक्षी विहार के कायाकल्प के लिए नोएडा प्राधिकरण को एक प्रोजेक्ट सौंपा गया है। प्रोजेक्ट की मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत गर्म हवा की चपेट में, बढ़ी लोगों की मुश्किल

थीम आधारित बनेंगे गेट
ओखला पक्षी विहार के दोनों गेट भी थीम आधारित होंगे। गेट को पक्षियों की आकृति जैसा तैयार किया जाएगा, ताकि वह सैलानियों को दूर से ही आकर्षित कर सके। पक्षी विहार में एक और प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी है। यह भी थीम आधारित होगा। इसके अलावा एक विजिटर सेंटर भी बनाया जाएगा।

टिकट काउंटर और रिसेप्शन भी बनेगा
पक्षी विहार के दोनों गेट पर टिकट काउंटर और रिसेप्शन भी बनाया जाएगा। रिसेप्शन पर सैलानी पक्षी विहार के बारे में तमाम जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा हर गेट पर टॉयलेट और गार्ड हट भी बनाने की तैयारी है।

कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगाह
पक्षी विहार में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे और इसकी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जाएगी। अलग से प्रशासनिक भवन भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अब प्‍लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, देना पड़ सकता है इतने रुपये का जुर्माना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.