विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Weather Forecast: पढ़िए- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बारिश को लेकर IMD की भविष्यवाणी

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2020 07:19 AM (IST)

Noida Weather Forecast पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को तेज हवा के साथ आंधी आने के बाद कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई जिससे देर शाम मौसम सुहावना हो गया।

Noida Weather Forecast: पढ़िए- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बारिश को लेकर IMD की भविष्यवाणी
Noida Weather Forecast: पढ़िए- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बारिश को लेकर IMD की भविष्यवाणी

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को तेज हवा के साथ आंधी आने के बाद कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे देर शाम मौसम सुहावना हो गया। यह सिलसिला सोमवार सुबह भी जारी रहा। सोमवार सुबह सुबह से ठंडी हवा चल रही है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इससे पहले रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई, लेकिन 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली। इससे मौसम शुष्क हो गया। फिर दोपहर डेढ़ बजे मौसम ने फिर करवट ली। तेज हवा के साथ आंधी चली। इसके बाद कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 65 से 79 फीसद के बीच रहा है। आइएमडी के मुताबिक सोमवार को भी बारिश की संभावना है, जबकि मंगलवार व बुधवार को मौसम साफ रहेगा। बृहस्पतिवार को फिर से बारिश की संभावना है।

उधर स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतों के बादलों का शहर में प्रवेश होने के कारण हफ्तेभर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पिछले कई वर्षों के तापमान की तुलना में इस बार तापमान स्थिर नहीं हो पा रहा है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते रुकरुक बारिश हो रही है। पहाड़ों पर बने पश्चिमी विभोभ से हवा की दिशा को देखते हुए सोमवार बारिश की संभावना है। दो दिन मौसम शुष्क रहने के बाद फिर से बारिश हो सकती है।

कई इलाकों में बिजली गुल

शहर में रविवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में दो से तीन घंटे बिजली गुल रही। वहीं चौड़ा गांव में खंभा टूटने से छह घंटे आपूíत ठप रही। उपभोक्ताओं ने ट्विटर के जरिये अपने अपने क्षेत्रों की शिकायत की। मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि तेज आंधी चलने पर एहतियात के तौर पर आपूíत बंद की गई थी। मौसम थोड़ा ठीक होने के बाद लाइन चालू करने पर फॉल्ट आदि की जानकारी हुई। वहीं कुछ उपभोक्ताओं की ओर से ट्विटर के जरिये भी शिकायत की गई थी। सेक्टर 22 में खंभा टूटने की शिकायत मिली थी जिसे जल्द दुरुस्त कराया गया। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लाइन को दुरुस्त कराया गया है। शाम करीब छह बजे तक अधिकतर स्थानों पर आपूíत बहाल हो गई थी। सभी अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया है कि लाइन और उपकरणों की जांच कर उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाए।