Move to Jagran APP

Noida: गार्डन गैलेरिया के बार में चला रामायण का Video, 'राम-रावण संवाद' के बीच लोग छलका रहे थे जाम; 2 गिरफ्तार

गार्डन गलेरिया मॉल में बार में स्क्रीन पर रामायण का प्रसंग चलाने का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर प्रसारित हुआ है। 14 सेकेंड के प्रसारित वीडियो में राम और रावण के बीच संवाद चल रहा है और कुछ लोग स्क्रीन के सामने जाम छलका रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaPublished: Mon, 10 Apr 2023 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2023 10:57 PM (IST)
गार्डन गलेरिया मॉल में बार में स्क्रीन पर रामायण का प्रसंग चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

नोएडा, जागरण संवाददाता। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र स्थित गार्डन गलेरिया मॉल में बार में स्क्रीन पर रामायण का प्रसंग चलाने का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर प्रसारित हुआ है। 14 सेकेंड के प्रसारित वीडियो में राम और रावण के बीच संवाद चल रहा है और कुछ लोग स्क्रीन के सामने जाम छलका रहे हैं। इस मामले को लेकर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

loksabha election banner

इस मामले में पुलिस ने बार के संचालक, मैनेजर और संगीत संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी थी।

बार में चल रही पार्टी के दौरान रामायण का प्रसंग चलाने पर हिंदू धर्म के लोगों ने इसे भगवान का अपमान बताते हुए आपत्ति जताई है। यूजर ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और संबंधित वीडियो में नोएडा पुलिस के अधिकारियों को ट्वीटर पर टैग भी किया है।

मॉल के लार्ड आफ ड्रिंंक्स बार में प्रसारित हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर रामायण चल रही है और लोग शराब पी रहे हैं। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि इस मामले में बार प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

वीडियो कैसे और क्यों चला इसकी पड़ताल की जा रही है। कुल तीन नामजद के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हुआ है। उन्होंने हिंदूवादी संगठनों को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी, यहां तक की पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर भी लिया है। मामला संज्ञान में आते ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.