यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Twin Tower: इतिहास होने से पहले ट्विन टावर को कैमरे में कैद करने के लिए दिनभर पहुंचते रहे NCR के लोग
Noida Twin Tower टावर के आसपास से गुजरने वाले लोग बाइक और कार रोककर फोटो खींच रहे हैं। सेक्टर-62 से ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Twin Tower: दोनों टावर जो अभी तक क्षेत्र की पहचान हैं,कल इतिहास बनकर रह जाएंगे। किसी इमारत के इस तरह से जमीदोंज होने की घटना शहर के लोगों के लिए एकदम नई है। ध्वस्त होने से पहले लोग दोनों टावर की तस्वीर मोबाइल के कैमरे में कैद करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों के आने का सिलसिला सुबह सात बजे से ही प्रारंभ है।
टावर के आसपास से गुजरने वाले लोग बाइक और कार रोककर फोटो खींच रहे हैं। सेक्टर-62 से उमा और श्रद्धा टावर संग तस्वीर कैद कराने के लिए परिवार संग पहुंची हैं। दोनों ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले उनके रिश्तेदार बार-बार फोन करके टावर के बारे में पूछ रहे हैं।
फरीदाबाद और हापुड़ के कुछ रिश्तेदार इस घटना को देखने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा बरौला के यश दीक्षित भी टावर के साथ तस्वीर अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते हुए दिखे। यश ने बताया कि उनके दोस्त टावर की फोटो के लिए सुबह ही पहुंच गए थे।
सामान्य रूप से चल रहा यातायात- टावर के आसपास के मार्गों पर लोगों की भीड़ जमा न हो, इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। टावर के आसपास भी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी है। लोगों की टावर के पास ज्यादा देर तक रुकने नहीं दिया जा रहा है।
