विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Traffic Advisory: रूट देखकर घर से निकलें, आंबेडकर जयंती के चलते आज नोएडा में लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Published: Mon, 14 Apr 2025 07:38 AM (IST)

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 14 अप्रैल के लिए एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा ...और पढ़ें

आज आंबेडकर जयंती पर रहेगा डायवर्जन, रूट देखकर निकलें (file image-ANI)
आज आंबेडकर जयंती पर रहेगा डायवर्जन, रूट देखकर निकलें (file image-ANI)

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर जिले में जगह-जगह पर होंगे भव्य आयोजन
  2. लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह

जागरण संवाददाता, नोएडा। यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि जयंती पर गौतमबुद्ध नगर जिले में जगह-जगह पर भव्य आयोजन होंगे।

नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, गौतमबुद्धनगर में शोभायात्रा, जनसभा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों होने प्रस्तावित हैं। कार्यक्रमों के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। लोगों से भी रूट डायवर्जन का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील है।

इन रूट्स का करें पालन

  • परी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात की अधिकता होने पर परीचौक की ओर से आने वाले व्यवसायिक व बड़े वाहनों को चरखा गोलचक्कर सेक्टर 94 से कालिंदी कुंज से दिल्ली में प्रवेश कराया जाएगा।
  • महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी व चिल्ला की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात की अधिकता होने पर परीचौक की ओर से आने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर के सेक्टर 37 की ओर चढ़ने वाले लूप से बॉटेनिकल गार्डन बस अड्डे की ओर से होते हुए आगे भेजा जाएगा।
  • महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी व चिल्ला की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात की अधिकता होने पर दलित प्ररेणा स्थल गेट नंबर दो (बर्ड फिडिंग प्वाईंट) से सेक्टर 18 की ओर चढ़ने वाले लूप (फिल्मसिटी फ्लाईओवर) से सेक्टर 18, अट्टापीर चौक से रजनीगंधा चौक की ओर से आगे भेजा जाएगा।
  • जीआईपी, सेक्टर 18 अंडरपास की ओर से फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर दलित प्ररेणा स्थल की ओर उतरने वाले लूप की शुरुआत से यातायात को फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे स्थित यूटर्न से सेक्टर 18, अट्टापीर चौक से रजनीगंधा चौक की ओर से होकर आगे भेजा जाएगा।
  • मयूर विहार, चिल्ला से परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे से फिल्मसिटी फ्लाईओवर तक यातायात का दबाव बढ़ने पर चिल्ला की ओर से आने वाले यातायात को सेक्टर 15ए व 14ए फ्लाईओवर से सेक्टर 15 सिग्नल लाइट की ओर डायवर्ट कर रजनीगंधा चौक से आगे को भेजा जाएगा।