विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Traffic Advisory: छठ पूजा के चलते नोएडा में इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बैन, जानें ट्रैफिक डायवर्जन की एडवाइजरी

By MOHD BilalEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 16 Nov 2023 04:39 PM (IST)

Noida Traffic Advisory छठ पूजा को लेकर जगह-जगह तैयारी हो रही है। छठ पूजा के मद्देनजर यातायात पुलिस की ओर ...और पढ़ें

छठ पूजा के चलते नोएडा में इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बैन
छठ पूजा के चलते नोएडा में इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बैन

जागरण संवाददाता, नोएडा। छठ पूजा के मद्देनजर यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज होकर सरिता विहार दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग, हरनंदी पुल कुलेसरा पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावी होगी।

परेशानी पर इस नंबर पर करें फोन

जहां-जहां भी घाट बने हैं, वहां यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, जिससे छठ वृतियों को परेशानी और जाम का सामना नहीं करना पड़े। डीसीपी ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर फोन कर सकते हैं।

ऐसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

महामाया फ्लाईओवर से सरिता विहार होकर दिल्ली जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग व हिंडन पुल कुलेसरा पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चरखा गोलचक्कर से डायवर्जन किया जाएगा। वाहन चालकों डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली जाना होगा। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा।

महामाया फ्लाई ओवर के ऊपर सेक्टर 37 की तरफ से आने वाले मार्ग पर आवश्यकता पड़ने पर भारी वाहनों का डायवर्जन फ्लाईओवर समाप्ति पर गोशाला गोलचक्कर से चरखा गोलचक्कर की ओर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहन होंगे डायवर्ट

हरनंदी कुलेसरा पर सूरजपुर की ओर से फेज-2 जाने वाला भारी यातायात आवश्यकता पड़ने पर कच्ची सड़क तिराहा से किसान चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा।

यह भी पढे़ं- Ghaziabad Traffic Divert: गाजियाबाद में इस रोड पर 2 दिन ट्रैफिक डायवर्ट, हिंडन पुल पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध

यह भी पढे़ं- Noida Bus Fire: छठ पर बिहार जा रही चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान