यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Supertech Twin Towers: नोएडा ट्विन टावर से जुड़ी 10 अहम बातें, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी
नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Towers) को आज 2.30 बजे गिरा दिया जाएगा।सोसायटी से लोगों को निकाला जा ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Towers) को आज 2.30 बजे गिरा दिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को अधिकारियों ने विस्फोटकों और अन्य व्यवस्थाओं की अंतिम जांच की थी। सोसायटी से लोगों को निकाला जा चुका है। साथ ही आने-जाने वालों रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आइए इससे जुड़ी दस अहम जारी।
- 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने टावर को गिराने का आदेश दिया। कोर्ट ने इस तथ्य का हवाला देते हुए नोएडा ट्विन टावर्स को ध्वस्त करने का आदेश दिया कि टावरों का निर्माण अवैध रूप से किया गया था।
- आज एपेक्स और सियान इमारतों को गिराया जाएगा। यह दोनों इमारतें दिल्ली के कुतुब मीनार से भी 100 मीटर ऊंची हैं। इन इमारतों को गिराने के लिए 37,00 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा।
- ट्विन टावरों को आपस में जोड़ने का और संरचनाओं से एक्सप्लोडर तक 100 मीटर लंबी केबल लगाया गया है। बता दें कि एक्सप्लोडर वह स्थान है जहां से रविवार को ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाएगा।
- मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को टावरों को ध्वस्त करने का काम सौंपा गया है। आस-पास की सोसायटी के लोग अपना सामान लेकर बाहर निकल गए हैं।
- एमराल्ड कोर्ट और उससे सटे एटीएस विलेज सोसायटी से करीब 5,000 निवासियों को रविवार सुबह 7 बजे तक निकला दिया गया है। एक दिन के लिए वह अपने घरों से बाहर रहेंगे। इसके लिए कुछ परिवारों ने बाहर घूमने का भी प्लान बनाया है। कुछ अपने रिश्तेदार के घर चले गए हैं।
- जब सभी टीमें इमारतों से नीचे उतर जाती हैं, तो दो इमारतों को आपस में जोड़ा जाएगा। उसके बाद इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 200 मीटर से बटन दबाकर बिल्डिंग को ध्वस्त किया जाएगा।
- रविवार 28 अगस्त को नोएडा सेक्टर 93ए में ट्विन टावरों की ओर जाने वाली सड़कों पर डायवर्जन किया गया है। नोएडा पुलिस ने 400 से अधिक कर्मियों को ट्विन टावर के क्षेत्र में तैनात किया है।
- ट्विन टावर को गिराने में करीब 17.55 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इस ख्रर्च को बिलडर से वसूला जाएगा।
- ट्वीन टावर्स को बनाने में 200 से 300 करोड़ रुपये बिल्डर ने खर्च किए हैं। दोपाहर 2.15 तक सबको बाहर निकालने के लिए सायरन बजाया जाएगा।
- 9 सेकेंड में ट्विन टावर को ढहा दिया जाएगा। इसे करीब 35000 क्यूबिक मीटर मलबा निकलेगा। जिसे साफ करने में 90 दिन लगेंगे।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुपरटेक ने आदेश की समीक्षा करने के लिए अपील की थी। कोर्ट ने समीक्षा करते हुए सुनवाई में एमराल्ड कोर्ट के निवासियों की सुरक्षा के बारे में चिंता करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला नहीं बदला।
