विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Crime: नोएडा में होली पर खूनी खेल, जेवर में दो पक्षों के बीच संघर्ष; गोलीबारी में 5 लोग घायल

Published: Fri, 14 Mar 2025 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 14 Mar 2025 06:55 PM (IST)

नोएडा के जेवर में होली के दिन खूनी संघर्ष हुआ जिसमें दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई और 5 लोग ...और पढ़ें

नोएडा के जेवर में होली के दिन खूनी संघर्ष।
नोएडा के जेवर में होली के दिन खूनी संघर्ष।

HighLights

  1. ग्रामीणों को आरोप फायरिंग में बुजुर्ग के पैर में लगी दो गोली
  2. अभी तक पुलिस में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई

जागरण संवाददाता, नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के रन्हेरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के बाद गोली चलने से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जेवर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। झगड़े के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

ग्रामीणों ने बताया कि रन्हेरा गांव एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापित होना है। विस्थापन को लेकर गांव में दो पक्ष बन गया। एक पक्ष जो मांडलपुर में विस्थापन की मांग कर रहा था, वह दूसरा पक्ष जो फलैदा में विस्थापन चाहता था, वह फलैदा पक्ष के नाम से बने हुए हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे से आपस में रंजिश रखते हैं।

दोनों पक्षों में जमकर हुई कहासुनी

किसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद गांव में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट छतों से पथराव और गोली भी चल गई। गोली धर्मवीर सिंह के दायें पैर में दो जगह लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव कर रहे बृजपाल और गिरीश भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी मनोज सिंह व विपिन और कालू घायल हो गए। 

धर्मवीर को नोएडा रेफर किया गया

ग्रामीणों ने सभी को जेवर के कैलाश और आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से धर्मवीर सिंह को पैर में गोली लगे होने के चलते ऑपरेशन के लिए नोएडा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस झगड़ा करने वाले की तलाश में जुटी है। घटना के गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद शांति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में संपत्ति खरीदना महंगा, 12-15% तक की गई बढ़ोतरी; 1 अप्रैल से नई दरें होंगी लागू