Move to Jagran APP

Noida Property Registration Process: नोएडा में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करना हुआ आसान, एक क्लिक से जानें रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया

Noida Property Registration Process नोएडा में संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया आसान हो गई है। पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत की है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से संपत्ति खरीदार या बेचने वाले प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी पा सकते हैं।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Tue, 02 Aug 2022 10:30 AM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2022 10:30 AM (IST)
Noida Property Registration Process: नोएडा में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करना हुआ आसान, एक क्लिक से जानें रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया
Noida Property Registration Process: नोएडा में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करना हुआ आसान

नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। Noida Property Registration Process : उत्तर प्रदेश सरकार ने अचल संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने का फैसला किया है। सरकार अब संपत्तियों के दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी। सरकार का कहना है कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया से संपत्ति पंजीकरण को आसान बनाने और प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

loksabha election banner

इस प्रक्रिया से संपत्ति खरीदार और बेचने वाले अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं। साथ ही संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ ही मिनटों का समय लगेगा।

आइए जानते हैं प्रॉपर्टी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका (Property Registration Online Process)

  • सबसे पहले आप www.igrsup.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद लॉग इन पर क्लिक करें। नए यूजर हैं तो आपको अपना अकाउंट बनाना होगा।
  • अकाउंट बनने के बाद आप अपने शहर, जिला, सब रजिस्ट्रार ऑफिस और अपना मोबाइल नबंर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप एक फार्म पर रीडायरेक्ट किए जाएगा। यहां आपको दस्तावेजों की श्रेणी का चयन करना होगा।
  • फिर हिंदी और अंग्रेजी में दस्तावेज देने वाले का नाम और मोबाइल नंबर देना होगा।
  • तहसील, क्षेत्र का प्रकार, वार्ड, संपत्ति का प्रकार फिर संपत्ति का विवरण का चयन करें।
  • इसके बाद संपत्ति के मूल्यांकन का विकल्प चुनना होगा, जिसमें आवासीय क्षेत्र (House Registry) और कुल क्षेत्रफल दर्ज करके संपत्ति का प्रकार, स्वतंत्र भवन का विवरण देना होगा।
  • इतना करने के बाद सॉफ्टवेयर खुद ही स्टांप ड्यूटी (Stamp duty) और रजिस्ट्रेशन फीस की गणना कर लेगा।
  • फिर आपको बताना होगा कि आप खरीदने वाले हैं या बेचने वाले।
  • आपको आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे और दो गवाहों की जानकारी देनी होगी।
  • ये सब करने के बाद आगे बढ़ने से पहले आपने जो जानकारी दी है, उसकी ठीक के लिए पूछा जाएगा।
  • यदि जानकारी ठीक है तो उसके बाद आपको 'आवेदन पत्र की स्थिति' टैब पर क्लिक करना होगा।
  • लेखपत्र बनाने के लिए अब आपको 'लेखपर बनाएं' टैब पर क्लिक करना होगा।
  • कुछ समय के इंतजार के बाद आपका लेखपत्र तैयार हो जाएगा।
  • अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां दस्तावेजों के पेजों की संख्या और लेखपत्र प्रस्तुतकर्ता का नाम दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद SAVE बटन पर क्लिक कर जानकारी को सेव कर लें।
  • आपके पास शुल्क जमा करने की स्क्रीन खुलेगी। जहां आपको स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क जमा कराने होंगे।

बता दें कि इस पूरी प्रक्रिया को खत्म करने के बाद आपको अंतिम सत्यापन के लिए सब-रजिस्ट्रार के ऑफिस जाना होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया में यह सुविधा दी गई है कि आप सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जाने के लिए अपॉइंटमेंट भी बुक करा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.