विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida में ड्रोन उड़ाने पर बैन, इस सप्ताह राष्ट्रपति और CM योगी का आगमन; सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 30 Oct 2022 07:40 PM (IST)

Drone Ban in Noida राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा आगमन पर 1500 ...और पढ़ें

Noida में ड्रोन उड़ाने पर बैन, इस सप्ताह राष्ट्रपति और सीएम योगी का आगमन; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
Noida में ड्रोन उड़ाने पर बैन, इस सप्ताह राष्ट्रपति और सीएम योगी का आगमन; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

नोएडा, जागरण संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा आगमन पर 1500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। निजी ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। एक्सपो मार्ट के आस-पास पैरामिलेट्री फोर्स के जवान भी तैनात रहेंगे। जिले के हर गोलचक्कर पर आठ से दस पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने शनिवार रात अपने अधीनस्थों के साथ बैठक की। सभी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है।

इंडिया वाटर वीक में आएंगी राष्ट्रपति

दरअसल, राष्ट्रपति मंगलवार को एक्सपो मार्ट में शुरू हो रहे इंडिया वाटर वीक में आएंगी। उनके आगमन से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आगरा व मेरठ जोन से पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा ड्यूटी में आएंगे। इंडिया वाटर वीक में दो हजार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें- Noida: सोसायटी के तीन फ्लैट में आग लगने के मामले में 4 निदेशक गिरफ्तार, लोगों ने किया था हंगामा

डीसीपी जोन में बांटा

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में डीसीपी स्तर के अधिकारी कमांडर होंगे। यातायात के दबाव को देखते हुए रूट तैयार कर लिया गया है। जाम न लगे, इसके प्रबंध किए जा रहे है।

ये भी पढ़ें- Noida Traffic News: छठ पूजा को लेकर कालिंदी कुंज के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक