विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shrikant Tyagi News: श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु ने बताया उन्हें किस सांसद से है खतरा, वीडियो जारी कर बताई डिटेल

By Ravi prakash singhEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Sat, 24 Sep 2022 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 08:21 PM (IST)

Noida Shrikant Tyagi News वीडियो में अनु ने कहा कि उनके पति और विनय त्यागी के बीच कोई विवाद नहीं ...और पढ़ें

Noida Shrikant Tyagi News: श्रीकांत और विनय त्यागी के बीच विवाद होने से अनु का इन्कार
Noida Shrikant Tyagi News: श्रीकांत और विनय त्यागी के बीच विवाद होने से अनु का इन्कार

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Shrikant Tyagi News: फेस दो कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी से जुड़े विवाद को लेकर शनिवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने एक वीडियो साझा कर सांसद महेश शर्मा से खुद को खतरा बताया है। वीडियो में अनु त्यागी ने कहा कि हमें विनय त्यागी से कोई खतरा नहीं है, खतरा सांसद से है। पिछले सप्ताह यह बातें निकलकर आई थीं कि श्रीकांत त्यागी और विनय त्यागी के बीच विवाद चल रहा है।

श्रीकांत के परिवार को विनय त्यागी से खतरा है। अनु त्यागी ने इसका खंडन किया है। इससे पूर्व अनु त्यागी ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें सोसायटी के लोगों खासकर महिलाओं पर उन्होंने उन्हें और उनके बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अनु त्यागी के वीडियो को कई लोगों ने साझा भी किया है।

वीडियो में अनु ने कहा कि उनके पति और विनय त्यागी के बीच कोई विवाद नहीं है। अगर ऐसा कोई विवाद है भी तो श्रीकांत के जेल से बाहर आने के बाद उसे खत्म किया जाएगा।

सवा करोड़ से बहुरेगी अंग्रेजों के जमाने की कोठी

दादरी में अंग्रेजों के जमाने में नहर कोठी का निर्माण किया गया था। कोठी में सिंचाई विभाग का कार्यालय है। कोठी की हालत दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही थी। कुछ माह पूर्व एमएलसी एवं सभापति आवासीय परिवाद जांच समिति श्रीचन्द शर्मा कोठी का निरीक्षण किया था।

कोठी की मरम्मत की मांग शासन से की गई थी। शासन ने एक करोड़ 30 लाख रुपये का फंड स्वीकृत किया है। श्रीचन्द शर्मा ने बताया कि कोठी के आस-पास 25-30 बीघा जमीन है। जमीन में पौधे रोपकर पार्क विकसित कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी फंड से जल्द कोठी की मरम्मत का काम शुरू होगा। दादरी के लोगों को पार्क में टहलने व बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी।