विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची पत्नी, पीछे-पीछे आ गया पति; दोनों में जमकर हुई चाकूबाजी और चली गई एक जान

Published: Fri, 18 Jul 2025 02:46 PM (IST)

नोएडा में दिल्ली निवासी सुमित की उसके प्रेमी शेर सिंह ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शेर सिंह जो ...और पढ़ें

नोएडा सेक्टर 63 प्रेम त्रिकोण में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल। फाइल फोटो
नोएडा सेक्टर 63 प्रेम त्रिकोण में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल। फाइल फोटो

HighLights

  1. महिला के प्रेमी और पति में हुई चाकूबाजी, प्रेमी की मौत, पति का चल रहा उपचार।
  2. मामला नोएडा सेक्टर 63 थाना क्षेत्र का है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली की रहने वाली महिला के पति शेर सिंह निवासी अलीगढ़ के नागी नगला गांव ने बृहस्पतिवार रात को प्रेमी सुमित निवासी दिल्ली उत्तम नगर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस चाकूबाजी में महिला का पति भी चाकू लगने से घायल हो गया।

सुमित सेक्टर 63 थानाक्षेत्र के 25 फुटा रोड स्थित मकान में रहता है। वह अपने पिता के साथ दिल्ली में कबाड़ का काम करता था, वहां पर शेर सिंह की पत्नी भी काम करती थी।

आये दिन मारपीट करता है। इससे परेशान हो कर महिला सुमित के साथ रह रही थी। दो माह पहले शेर सिंह पत्नी को ले गया था। बृहस्पतिवार को महिला सुमित के पास आ गयी थी।

पीछे चाकू लेकर शेर सिंह भी आ गया था। दोनों में रात को चाकू बाजी हो गयी थी। दोनों घायल हो गए थे। रात में जिला अस्पताल में सुमित की मौत हो गयी। शेर सिंह का सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Noida Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, तीन को धर दबोचा; तमंचा और कारतूस भी बरामद