विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा के इन दो गांवों में फटाफट होंगे विकास कार्य, खर्च किए जाएंगे डेढ़ करोड़ रुपये

By Jagran NewsEdited By: Kapil Kumar
Published: Fri, 13 Jun 2025 10:17 AM (IST)

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने चांचली और दयौरार गांव में 1 करोड़ 46 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ ...और पढ़ें

दयौरार व चांचली में एक करोड़ 46 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ।
दयौरार व चांचली में एक करोड़ 46 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ।

HighLights

  1. जेवर में 1.46 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ
  2. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर
  3. आश्रम पद्धित विद्यालय का निरीक्षण किया गया

जागरण संवाददाता जेवर। ग्रेटर नोएडा में जेवर विधानसभा के चांचली व दयौरार गांव में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने 1 करोड़ 46 लाख रुपये के कार्यों का हुआ शुभारंभ किया। इन गांव में सड़क, नाली, अंत्येष्टि स्थल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करना है। जेवर क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता। जब तक जेवर विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति विकास से न जुड़ जाए हमारी यात्रा अधूरी है। दयौरार में उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम पद्धित विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर श्यामवीर सिंह, विरेंद्र सिंह, कुशलपाल सिंह, बलवीर सिंह, विकास कुमार, लक्की आदि मौजूद रहे।