विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida: मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भेजे 57 नमूने

By Manesh TiwariEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Mon, 24 Oct 2022 08:56 AM (IST)

Greater Noida अभियान में विभिन्न स्थानों से 57 नमूने एकत्र कर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए। नमूने की ...और पढ़ें

Greater Noida: टीम ने लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के काजू, तेल व अन्य खाद्य पदार्थ नष्ट कराए।
Greater Noida: टीम ने लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के काजू, तेल व अन्य खाद्य पदार्थ नष्ट कराए।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दीपावली त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए छह दिन अभियान चलाया। अभियान में विभिन्न स्थानों से 57 नमूने एकत्र कर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए। नमूने की जांच रिपोर्ट एक माह बाद आएगी। जिन नमूनों की रिपोर्ट अधोमानक होगी विभाग उन दुकानदारों पर मामला दर्ज करेगा।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की 150 से अधिक दुकानों पर हुई जांच

त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने व कार्रवाई करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 से 22 अक्टूबर तक अभियान चलाया। जांच के लिए तीन टीम का गठन किया गया था। टीम ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र की 150 से अधिक दुकानों पर जांच की। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के संदिग्ध नमूने नष्ट कराए गए। इसमें तेल, रसगुल्ले, मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थ की कीमत लगभग तीन लाख रुपऐ थी। साथ ही टीम ने लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के काजू, तेल व अन्य खाद्य पदार्थ नष्ट कराए।

पिछली दीपावली पर फेल हुए थे 32 नमूने

विभाग के द्वारा पिछली दीपावली पर विभिन्न दुकानों पर की गई जांच के बाद 65 खाद्य पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे थे। जांच में 32 नमूने फेल हो गए थे। पिछली बार की स्थिति को देखते हुए विभाग की टीम इस बार अधिक सतर्कता बरती।

  • जांच के दौरान एकत्र किए गए सभी नमूने लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अक्षय गोयल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी