विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में नहीं थम रहा सम्राट मिहिर भोज के नाम का विवाद, गुर्जर समाज ने बुलाई महापंचायत

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 02:53 PM (IST)

दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में गुर्जरों की महापंचायत हुई । इसमें दिल्ली पलवल राजस्थान गुरुग्राम सहारनपुर आदि स्थानों ...और पढ़ें

गुर्जर समाज ने एक बार फिर महापंचायत बुलाई।
गुर्जर समाज ने एक बार फिर महापंचायत बुलाई।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे से गुर्जर शब्द हटाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर गुर्जर समाज ने एक बार फिर महापंचायत बुलाई। रविवार को दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में गुर्जरों की महापंचायत हुई । इसमें दिल्ली, पलवल, राजस्थान, गुरुग्राम सहारनपुर आदि स्थानों से गुर्जर समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने लोगों से महापंचायत का आहवान किया था। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए महापंचायत स्थल के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। वहीं, गुर्जर समुदाय के लोगों ने पुलिस पर महापंचायत नहीं करने देने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने महापंचायत को विफल बनाने का प्रयास किया। देर रात टेंट को उखाड़ने की कोशिश भी की। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।

गुर्जर नेता रूप चौधरी ने पुलिस प्रशासन से कहा कि दोष मत देना यदि चुनाव के दौरान कोई पुलिस प्रशासन के तंबू उखाड़ दे। महापंचायत में कहा गया कि सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर शब्द पर कालिख पोतने से वह किसी दूसरी जाति के नहीं हो जाएंगे। देश ही नहीं बल्कि विदेशों के इतिहास मैं सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार समाज से दर्ज है। इस सच्चाई को कोई नहीं मिटा सकता है।

विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज देगा करारा जवाब

गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे से गुर्जर शब्द पर कालिक पोतने वालों को आगामी विधानसभा चुनावों में गुर्जर समाज करारा जवाब देगा।