यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Twin Tower : ट्विन टावर के आसपास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं, नोएडा की CEO रितु माहेश्वरी का बयान
नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने अपने बयान में कहा कि टविन टावर के ध्वस्त होने ...और पढ़ें

नोएडा, एजेंसी। Noida Twin Tower : नोएडा का टविन टावर महज 9 सेकेंड में ध्वस्त हो गया। पिछले कई दिनों से नोएडा प्रशासन की तरफ से टावर के ध्वस्तीकरण को लेकर तैयारी चल रही थी। वहीं, नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने अपने बयान में कहा कि टविन टावर के ध्वस्त होने से आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी कुछ मलबा सड़क की तरफ आया है। हमें एक घंटे में स्थिति का बेहतर अंदाजा हो जाएगा: नोएडा की CEO रितु माहेश्वरी pic.twitter.com/Tb6KXp8I28
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
अभी कुछ मलबा सड़क की तरफ आया है। हमें एक घंटे में स्थिति का बेहतर अंदाजा हो जाएगा। प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई है कि सोसायटी के निवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
