विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गला दबाने से एक बार में नहीं मरा बेटा, तो फिर से वापस जाकर पिता ने ली जान; पत्नी को भी उतारा मौत के घाट

By Praveen SinghEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 25 Sep 2023 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2023 06:24 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में पत्नी व बेटे की हत्या करने वाला बेटे की हत्या करने के बाद दोबारा घटनास्थल पर गया ...और पढ़ें

गला दबाने से एक बार में नहीं मरा बेटा, तो फिर से वापस जाकर पिता ने ली जान
गला दबाने से एक बार में नहीं मरा बेटा, तो फिर से वापस जाकर पिता ने ली जान

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। पत्नी व बेटे की हत्या करने वाला आरोपित पिता बेटे की हत्या करने के बाद दोबारा घटनास्थल पर गया था। वहां उसको बच्चे के रोने की आवाज आई। उसने दोबारा उसका गला दबा दिया। पिता के मुताबिक, जब उसने पत्नी की हत्या की तो बेटे को भी मार दिया, लेकिन बेटे का शव अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।

शव को तलाशना पुलिस की बड़ी चुनौती

शव को तलाशना चुनौती बना हुआ है। डाग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल के करीब तीन किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का शव नहीं मिला। शव नहीं मिलने पर पुलिस के लिए कोर्ट में यह साबित करना कि बच्चे की हत्या हो चुकी है, चुनौती साबित होगा।

पत्नी की हत्या के बाद बेटे की भी ली जान

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में लिव-इन में रहने वाले महिला सीमा के साथ रहने वाले युवक हिमांशु ने उससे मंदिर में विवाह कर लिया था। पत्नी की हत्या करने के आधे घंटे बाद आरोपित हिमांशु ने 11 सितंबर की रात तीन महीने के बेटे की भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था।

यह भी पढ़ें- तीन दिन बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, आगरा से नोएडा तक वाहनों के आवागमन पर रोक; वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

पत्नी व बेटे की हत्या करने वाले आरोपित हिमांशु व उसके भाई दीपांशु को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। सीमा का शव बरामद किया जा चुका है जबकि बेटे का शव बरामद होना बाकी है। शव को ठिकाने लगाने में आरोपित हिमांशु की मदद उसके भाई दीपांशु ने की थी।

जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

इस वजह से उसको भी केस में आरोपित बनाया गया है। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे के शव को बरामद करने की कोशिश लगातार की जा रही है। आरोपितों ने महिला व उसके तीन महीने के बेटे की हत्या करने के बाद शव को नालेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें- Noida News: भाई के साथ मिलकर पहले पत्नी को मारा, फिर तीन महीने के बेटे को भी उतार दिया था मौत के घाट