विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मनाक: ग्रेटर नोएडा में 5 साल की बच्ची से टीपू सुल्तान ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

By Praveen SinghEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 10 May 2023 11:24 AM (IST)Updated: Wed, 10 May 2023 12:05 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के सामने खेल रही बच्ची को अगवा कर जंगल की तरफ ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शर्मनाक: ग्रेटर नोएडा में 5 साल की बच्ची से टीपू सुल्तान ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
शर्मनाक: ग्रेटर नोएडा में 5 साल की बच्ची से टीपू सुल्तान ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दूसरे समुदाय के युवक टीपू सुल्तान ने दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक, टीपू मंगलवार देर रात घर के सामने खेल रही बच्ची को अगवा कर जंगल की तरफ ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। राहगीर की मदद से पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पीड़िता का मेडिकल किया जाएगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

बता दें कि आज बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित टीपू अपने स्वजन से मिलने के लिए आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कासना पुलिया पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर टीपू ने फायरिंग कर दी।

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस संबंध में कासना कोतवाली प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों से बात की गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत अब ठीक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।