यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mid Day Meal Yojana: अब हफ्ते में एक दिन बच्चे खाएंगे गजक की चिक्की और भुने चने, प्रशासन को मिले आदेश
Mid Day Meal Scheme उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों की मिड-डे मील मेन्यू को और स्पेशल बनाया गया है। अब ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम पोषण योजना के तहत छात्रों को अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराने के उद्देश्य यह फैसला।
- हर बृहस्पतिवार मिलेगा गजक की चिक्की, बाजरे का लड्डू या भुना हुआ चना।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में छात्रों को अब मिड डे मील ( Mid Day Meal) में गजक की चिक्की और भुने हुए चने भी दिए जाएंगे। मिड-डे-मील योजना के तहत छात्रों को पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाने के लिए हर बृहस्पतिवार को गजक की चिक्की, बाजरे का लड्डू या भुना हुआ चना दिया जाएगा।
प्रति बच्चा पांच रुपये की लिमिट जारी
यह नई व्यवस्था नवंबर 2024 से नवंबर 2025 तक होगी और इसके लिए प्रति बच्चा पांच रुपये की लिमिट जारी की गई है। केंद्र सरकार के पीएम पोषण योजना के तहत छात्रों को अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराने के उद्देश्य यह निर्णय किया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि नीति आयोग की टीम ने मिड डे मील किचन का बुधवार को निरीक्षण किया है। पीएम पोषण योजना (PM Poshan Yojana) के तहत कुल बजट का पांच फीसदी फंड का प्रयोग फ्लैक्सी फंड के तहत किए जाने की व्यवस्था है।
भुना चना हर छात्र को मिलेगा कम से कम 50 ग्राम
इस सत्र में हर सप्ताह में एक दिन पांच रुपये प्रति छात्र प्रति दिन की दर से सप्लीमेट्री न्यूट्रीशन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत स्थानीय उपलब्धता के अनुसार मूंगफली की चिक्की, गुड-तिल-मूंगफली की गजक, बाजरे का लड्डू या भुना चना हर छात्र को कम से कम 50 ग्राम दिया जाएगा।
