विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

YEIDA Plot Yojana: नोएडावासियों के लिए खुशखबरी, नवरात्रि में आएगी यीडा की एक और आवासीय भूखंड योजना

Published: Wed, 31 Jul 2024 02:43 PM (IST)

YEIDA Plot Scheme यमुना प्राधिकरण ने नोएडा में आवासीय प्लॉट योजना शुरू किया हुआ है। कहा जा रहा है कि ...और पढ़ें

Noida News: नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खबर। फाइल फोटो
Noida News: नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खबर। फाइल फोटो

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण ने पांच जुलाई को आवासीय भूखंड की योजना।
  2. नवरात्रि के दौरान लाई यीडा द्वारा लाई जाएगी यह योजना।

अरविंद, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण नवरात्रि में एक और आवासीय भूखंड योजना निकालेगा। इस योजना में तकरीबन 2500 भूखंड शामिल होंगे। खासबात यह है कि प्राधिकरण इस योजना में 120 वर्गमीटर से छोटे भूखंड भी आवंटित करेगा।

यमुना प्राधिकरण ने पांच जुलाई को आवासीय भूखंड की योजना निकाली है। इस योजना में 361 भूखंड शामिल हैँ। योजना में 120 वर्गमीटर से लेकर चार हजार वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल किए गए हैं।

भट्टा पारसौल गांव में करीब 975 भूखंड के लिए जमीन उपलब्ध

लेकिन प्राधिकरण इसी वित्त वर्ष में एक और आवासीय भूखंड योजना निकालने की तैयारी कर रहा है। यह योजना नवरात्रि के दौरान लाई जाएगी। सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण को भट्टा पारसौल गांव में करीब 975 भूखंड के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है।

यह जमीन पूर्व में सेक्टर 18 में 2009 की योजना के अंतर्गत आवंटित भूखंडों के लिए थी, लेकिन जमीनी विवाद के कारण इस जमीन पर प्रस्तावित भूखंडों के आवंटियों को दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया गया।

करीब सात सौ भूखंड के लिए जमीन हुई उपलब्ध

इसके अतिरिक्त मोहम्मदाबाद खेड़ा में भी तकरीबन सात सौ भूखंड के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है। 120 वर्गमीटर से छोटे भूखंड योजना में शामिल करने पर इनकी संख्या और बढ़ जाएगी। योजना के लिए करीब 2500 भूखंड उपलब्ध होंगे।

अधिक से अधिक लोगों से प्राधिकरण क्षेत्र में अपना घर बनाने का मौका देने के लिए 90 वर्गमीटर के छोटे भूखंड की योजना में शामिल किए जाएंगे। सीईओ ने योजना निकालने से पहले सेक्टर में आंतरिक विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास खरीदें प्लॉट, YEIDA ने दिया घर बनाने का मौका; अब तक 28 हजार से अधिक आवेदन