विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida Robbery Case: नेवी के चीफ इंजीनियर के घर में थे डकैत, पुलिस हथियार नहीं हैं कहकर लौट गई

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 07:47 AM (IST)

Noida Crime News ग्रेटर नोएडा में मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर के घर हुई लूट मामले में चौंकाने वाली बात ...और पढ़ें

Greater Noida Robbery Case: घर में थे डकैत, पुलिस हथियार नहीं हैं कहकर लौट गई
Greater Noida Robbery Case: घर में थे डकैत, पुलिस हथियार नहीं हैं कहकर लौट गई

ग्रेटर नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। ग्रेटर नोएडा में मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर के घर में हुई डकैती के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। चार सितंबर की रात जब घर के अंदर डकैती पड़ रही थी तो चीफ इंजीनियर की पत्नी शिल्पा ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया था।

पुलिस को देख पीछे के रास्ते से फरार हो गए डकैत

बाइक से दो पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे भी, लेकिन उनके पास हथियार नहीं थे। इसलिए वह घर के अंदर दाखिल नहीं हुए और घटनास्थल से यह कहकर लौट गए कि थाने की गाड़ी लेकर आ रहे हैं। बाइक पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को डकैतों ने घर की खिड़की से देख लिया और वे तुरंत वहां से पीछे के रास्ते से फरार हो गए। यदि पुलिसकर्मियों के पास हथियार होते और वह वहां से नहीं लौटते तो घटना वाले दिन ही डकैतों को पकड़ा जा सकता था।

Noida News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पत्नी अनु त्यागी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

पंखिया गैंग के पांच बदमाश अब भी फरार

पुलिस ने मामले का पर्दाफाश जरूर कर दिया है, लेकिन घटना में शामिल पंखिया गैंग के पांच बदमाश अब भी फरार हैं। उन्हें पकड़ना बड़ी चुनौती है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में बीटा सेक्टर-1 में चीफ इंजीनियर सर्वज्ञ जैन परिवार के साथ रहते हैं।

बीते चार सितंबर की रात एक बजे वह घर से दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए कैब से निकले थे। उनके घर से निकलते ही करीब आठ डकैत घर में दाखिल हो गए। सर्वज्ञ की पत्नी शिल्पा, बुजुर्ग मां व 10 साल के बेटे को गनप्वाइंट पर लेकर बदमाश ढाई लाख रुपये नकद, लाखों के आभूषण, आइफोन, कैमरा व अन्य सामान ले गए थे।

Noida Crime: किशोर ने नाबालिग लड़की की बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ढाई महीने तक किया दुष्कर्म

पुलिस घटना का पर्दाफाश कर छह आरोपितों को दबोच चुकी है। घर की घरेलू सहायिका ने डकैती की साजिश रची थी। उसने ही पंखिया गैंग को सूचना दी थी। शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद व बदायूं में सक्रिय पंखिया गैंग के बदमाशों ने डकैती डाली थी।