विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: विदेश से यात्रा कर नोएडा आए व्यक्ति का आरोप, RWA ने सेक्टर में रहने से किया मना

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 12:15 PM (IST)

व्यक्ति की समस्या को देखते हुए विभाग ने उन्हें क्वारंटाइन वॉर्ड में रखा है। हालांकि विभाग का कहना है कि व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।

Coronavirus: विदेश से यात्रा कर नोएडा आए व्यक्ति का आरोप, RWA ने सेक्टर में रहने से किया मना
Coronavirus: विदेश से यात्रा कर नोएडा आए व्यक्ति का आरोप, RWA ने सेक्टर में रहने से किया मना

नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा के सेक्टर 39 स्थित नए जिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में थाइलैंड से आए एक व्यक्ति को रखा गया है। व्यक्ति को आरडब्ल्यूए ने सेक्टर में रहने से मना कर दिया था। जिसके चलते ही उसे नए जिला अस्पताल में रखा गया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति थाईलैंड गए थे। हाल ही में वे भारत लौटे हैं। मंगलवार को वे जब शहर स्थित अपने घर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें यहां कुछ दिन रहने से मना कर दिया।

मामले की सूचना विभाग को दी गई। जिसके बाद मजबूरी में व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग से मदद लेनी पड़ी है। व्यक्ति की समस्या को देखते हुए विभाग ने उन्हें क्वारंटाइन वॉर्ड में रखा है। हालांकि विभाग का कहना है कि व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।

बता दें जिला अस्पताल में चीन, इराक, ईरान, इटल, जर्मनी अमेरिका सहित कई देशों से यात्रा करके भारत लौट लोगों को आइसोलेट करने के लिए 400 बिस्तरों का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। जहाँ ऐसे व्यक्तियों को 14 दिन रखने की सुविधा है।

क्वारंटाइन वार्ड में जरूरतों की पूर्ति के लिए बनाई गई टीम

सेक्टर-39 स्थित नए जिला अस्पताल में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा करके भारत लौटे लोगों की निगरानी के लिए 400 बिस्तरों का क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है। वार्ड में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर व तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह को प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीबी ढाका व आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को चिकित्सा सुविधाओं की पूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंगलवार को चारों ही अधिकारियों ने नए जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आवश्यक दवाओं की पूर्ति व विदेशी मेहमानों के साथ आए लोगों के रुकने की व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी बीएन सिंह स्वंय मंगलवार सुबह करीब 11 बजे व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों से बात करके आवश्यक चीजों की पूर्ति के लिए दिशा-निर्देश दिए। हालांकि अभी तक यहां व्यक्तियों को भर्ती नहीं किया है।

बता दें कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देश पर नए जिला अस्पताल में 400 बिस्तर का क्वारंटाइन वार्ड बनाया है। अस्पताल व आवासीय परिसर में 200-200 बिस्तरों के क्वारंटाइन वार्ड तैयार किए है। वार्ड में कोरोना प्रभावित देश चीन, इटली, ईरान, इराक, जर्मनी, जापान व स्पेन से यात्र कर वापस लौटे लोगों को 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ऐसे लोगों को अपने घर भेजा जाएगा। वार्ड में उनके खाने-पीने की सभी व्यवस्था वहीं पर रहेगी। वहीं चिकित्सकों की टीम 24 घंटे अस्पताल में उनकी दिन में दो से तीन बार जांच करेगी। यह अस्थायी व्यवस्था 30 अप्रैल तक के लिए की गई है।

ये भी पढ़ेंः Coronavirus: नोएडा में दोनों मरीजों की सोसायटी में रहने वालों की होगी स्क्रीनिंग, 6 का लिया गया सैंपल