विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: नोएडा में दोनों मरीजों की सोसायटी में रहने वालों की होगी स्क्रीनिंग, 6 का लिया गया सैंपल

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2020 12:33 PM (IST)

Coronavirus सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि कोरोना के पॉजिटिव केस आने के बाद सोसायटी को एहतियातन सैनिटाइज करवाया जा रहा है।

Coronavirus: नोएडा में दोनों मरीजों की सोसायटी में रहने वालों की होगी स्क्रीनिंग, 6 का लिया गया सैंपल
Coronavirus: नोएडा में दोनों मरीजों की सोसायटी में रहने वालों की होगी स्क्रीनिंग, 6 का लिया गया सैंपल

नोएडा, जागरण संवाददाता। शहर की दो हाइराइज सोसायटी में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सोसायटी व इसके आसपास के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए एक टीम गठित की गई है। 40 सदस्यी टीम सोसायटी के एक किमी के दायरे में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करेगी।

सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि कोरोना के पॉजिटिव केस आने के बाद सोसायटी को एहतियातन सैनिटाइज करवाया जा रहा है। करीब दस हजार से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम में 30 से 40 सदस्य होंगे। जो डोर टू डोर जाकर लोगों की जानकारी करेंगे। किसी को सर्दी-खांसी, जुकाम, सांस लेने की कोई शिकायत तो नहीं है।

स्क्रीनिंग का कार्य मंगलवार से शुरू

स्क्रीनिंग का कार्य मंगलवार से ही शुरू कर दिया गया है। लोगों में भय न फैले इसके लिए एडीएम राजीव राय ने दोनों सोसायटी का जायजा लिया। निवासियों से मिलकर कोरोना के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील कि वह अपने आसपास सफाई बनाए रखें। आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता के लिए आशा बहनों की मदद ली जाएगी। जो सोसायटी व उसके आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के मरीज मिलने के बाद दोनों ही सोसायटी में रहने वाले छह लोगों के सैंपल लिए है। जहां सेक्टर-100 स्थित सोसायटी से चार सैंपल व सेक्टर-78 स्थित सोसायटी से जांच के लिए दो सैंपल लिए है। इसके साथ ही सैकड़ों लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग में दो दिन का वक्त लग सकता है।

कोरोना से निपटने के लिए 10 लाख का बजट

स्वास्थ्य विभाग को शासन से कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए 10 लाख का बजट दिया गया है। मंगलवार को यह बजट विभाग के खाते में पहुंचा। इन रुपये से कोरोना के मरीजों के लिए आपातकालीन समय में जरूरी बंदोबस्त किए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा में आठ लोगों के लिए गए  सैंपल

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मंगलवार को आठ लोगों के रक्त के सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए एकत्र किए गए। जिन दो लोगों के पूर्व में सैंपल लिए गए थे। वह दोनों अभी भी जिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। हालांकि इनमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए रक्त के सैंपल लगातार एकत्र किए जा रहे हैं। मंगलवार को भी जिम्स में आठ लोग जांच के लिए पहुंचे। जिम्स प्रशासन ने रक्त का सैंपल लेकर उन्हें घर भेज दिया। हालांकि रिपोर्ट आने तक उन्हें घर में अलग रहने की सलाह दी गई है। सैंपल को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र एनसीडीसी में जांच के लिए भेजा गया है। वहीं जिम्स में रविवार को जिन दो लोगों के सैंपल लिए गए थे। उनमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये भी पढ़ेंः Coronavirus: नोएडा में दोनों मरीजों की सोसायटी में रहने वालों की होगी स्क्रीनिंग, 6 का लिया गया सैंपल