विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: दादरी में लव जिहाद का मामला आया सामने, धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया

By Praveen SinghEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 11 Dec 2022 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2022 06:41 PM (IST)

Noida News आरोप है कि युवक ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया है। सोमवार को युवक कोर्ट मैरिज ...और पढ़ें

Noida News: दादरी में लव जिहाद का मामला आया सामने
Noida News: दादरी में लव जिहाद का मामला आया सामने

ग्रेटर नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। दादरी कोतवाली क्षेत्र में रह रही युवती का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। युवती ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने धर्म बदलकर नकली नाम बताकर प्रेमजाल में युवती को फंसा लिया और कोर्ट मैरिज करने के फिराक में था।

स्थानीय लोगों को मामले का पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि युवती ने अभी पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी है। उत्तराखंड की रहने वाली युवती ग्रेटर नोएडा में निजी फैक्ट्री में नौकरी करती है।

युवक ने पहली मुलाकात में बताया गलत नाम 

उसी फैक्ट्री में दादरी का रहने वाला युवक नौकरी करता है। दोनों की मुलाकात हुई। आपस में बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक ने पहली मुलाकात में नकली नाम बताया। दोनों का आपस में प्रेम हो गया। दोनों एक साथ सूरजपुर में किराए के मकान में रहने लगे। दो महीने पहले दोनों दादरी में शिफ्ट हो गए।

आरोप है कि कुछ दिन पहले ही युवती को पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है। उसका असली नाम कुछ और है। डर के कारण युवती युवक से कुछ बोल नहीं सकी। आरोप है कि युवक ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया है। सोमवार को युवक कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। परेशान युवती ने घटना पड़ोसियों को बताई और एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया।

दादरी कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया व पड़ोसियों के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। युवती ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। युवती के घरवालों से संपर्क किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।