विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर नोएडा में कब निकलेगा चांद, मौसम के मूड को लेकर दूर करें कंफ्यूजन

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2022 11:12 AM (IST)

Karwa Chauth 2022 करवा चौथ हिंदू और पंजाबी समुदाय में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन शादीशुदा ...और पढ़ें

करवा चौथ पर नोएडा में कब निकलेगा चांद, मौसम के मूड को लेकर दूर करें कंफ्यूजन
करवा चौथ पर नोएडा में कब निकलेगा चांद, मौसम के मूड को लेकर दूर करें कंफ्यूजन

नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। Karwa Chauth 2022: करवा चौथ हिंदू और पंजाबी समुदाय में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती है। इस वर्ष करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर को देशभर में मनाया जाएगा।

दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बीच महिलाओं में इस बात को लेकर काफी संशय बना हुआ है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन होंगे या नहीं, क्योंकि मान्यता के अनुसार, चांद की पूजा के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण करती हैं। तो आइए आपकों बताएं कि करवा चौथ के दिन नोएडा में चंद्रमा के दर्शन होंगे या नहीं। साथ ही चंद्रोदय का समय क्या है। 

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 8 मिनट तक होगा। चतुर्थी तिथि गुरुवार 13 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 59 मिनट से शुक्रवार 14 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। करवा चौथ उपवास का समय 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक होगा। नोएडा में 13 अक्टूबर को चांद 8 बजकर 8 मिनट पर निकलेगा। 

नोएडा में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

महिलाएं कुल 13 घंटे 49 मिनट का निर्जला उपवास रखेंगी। चांद की पूजा कर सुहागिन महिलाएं अपना व्रत खोल सकती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो करवा चौथ के दिन बारिश और बादल सुहागिनों को परेशान नहीं करेंगे। 13 अक्टूबर का आसमान साफ रहेगा और चंद्रमा के पूरी तरह से दर्शन होंगे। बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन शाम तक आसमान साफ हो जाएगा। 

Karwa Chauth 2022 Outfit Ideas: करवा चौथ पर साड़ी के अलावा इन आउटफिट्स को करें ट्राय, दिखेंगी बलां की खूबसूरत

karwa chauth 2022: सुहाग के पर्व पर पूजा के साथ जरूरी है ये श्रृंगार भी, पढ़ें हर आभूषण का क्या है महत्व